Gold Buying Tips on Dhanteras: अगर आप धनतेरस पर सोने के जेवर से लेकर गोल्ड कॉइन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। सोने के खरीदारों को इस बार धनतेरस और और दिवाली पर सोना खरीदते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। जो ग्राहक सोना और अन्य कीमती सामान खरीदने वाले हैं। उनके पास वे मासिक, साप्ताहिक और हर दिन ईएमआई भुगतान करने का भी ऑप्शन होता है।

1. सही दुकानदारों से खरीदें गोल्ड (Gold Buying Tips)
जब भी सोना खरीदें तो दुकान का ध्यान रखकर ही सोना खरीदें। विश्वसनीय दुकान से सोना खरीदना सुनिश्चित करें जो बीआईएस हॉलमार्क वाले आभूषणों की बिक्री करते हों। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि मेकिंग चार्ज नेगोशिएबल हो। इसे आप कम भी करा सकते हैं, इसके साथ ही साधारण डिजाइन की चीजें खरीदने पर यह कम लगता है। वहीं, बेहद बारीक और गहराई वाले डिजाइनर गोल्ड के जेवर पर मेकिंग चार्ज ज्यादा लगता है।
2. ईएमआई का भी चुन सकते हैं ऑप्शन (Invest in Gold)
अगर आप 'आसान EMI' योजना चुनने की योजना बना रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप समझें और स्पष्ट करें कि इससे जुड़ी शर्तें क्या हैं। पहले आप हर महीने भुगतान से जुड़ी जानकार हासिल करें, अवधि के अंत में भुगतान की जाने वाली राशि या उस समय सोने की कीमत या मेकिंग चार्ज आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त करें ताकि आपको बाद में कोई परेशानी न हो। इसके साथ ही, आपको कौन सा आभूषण या सिक्का कितने ग्राम का मिलेगा और इसकी ईएमआई की अवधि क्या रहेगी ये भी पता करें।
3. गहने की डिजाइन वजन और कुल कीमत की जानकारी है जरूरी
अगर आप शादी के लिए बचत कर रहे हैं और अगर आपने किसी खास वस्तु, जैसे कि 10 ग्राम सोने के हार के लिए बचत करना चुना है, तो सुनिश्चित करें कि गहने की डिजाइन वजन और कुल कीमत की जानकारी आपको हो। यह आपको अंतिम समय में होने वाले बदलावों या मूल्य वृद्धि से बचाएगा।
4. सोने का लेटेस्ट रेट जानिए (how to invest gold)
सोने का भाव हर रोज बदलता है। ऐसे में सोने का लेटेस्ट रेट जानना बहुत जरूरी है। इसके लिए सबसे बेहतर है कि इंडिया बुलियन एसोएिशन पर सोने का भाव आप चेक कर लें। इसके अलावा सोने के गहनों पर बीआईएस मार्क को भी चेक करें क्योंकि यही है जो आपको बताएगा कि आपका गोल्ड का जेवर ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड्स से अप्रूव्ड है।
5. छिपे हुए मेकिंग चार्ज से सावधान रहें
सोने की कीमत के अलावा किसी भी गहने को तैयार करने में जो काम किया जाता है और इसपर जो स्टोन का काम करते हैं उस वजह से मेकिंग चार्ज लगता है। कई बार ज्वेलर्स मेकिंग चार्ज के नाम पर मनमाना पैसा वसूलते हैं। आमतौर पर मेकिंग चार्ज 20-25 फीसदी तक जाता है। ब्रांडेड ज्वेलर्स का मेकिंग चार्ज सबसे ज्यादा होता है। कई दुकानदार अपने हिसाब से मेकिंग चार्ज लगा देते हैं। ज्वैलरी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि मेकिंग चार्ज कितना है। कई बार ज्वैलर्स मनमानी कीमतें लगाकर खरीदारों को बेवकूफ भी बना देते हैं। इसलिए इस बात का आपको खास ध्यान रखना चाहिए।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
