Dhanteras 2024 Gold Investment Tips: धनतेरस पर सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इस बार धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। अगर आप भी इस दिन कैश से गोल्ड की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर आ गई है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि एक व्यक्ति बिना आईडी प्रूफ और पैन कार्ड के कानूनी रूप से कितना सोना खरीद सकता है। इसके अलावा ये भी बताएंगे कि पैन कार्ड की मदद से कैश से खरीदे जाने वाले सोने खरीदने की लिमिट है या नहीं।

कैश से कितना सोना खरीद सकते हैं आप?
आयकर कानून की एक निर्धारित सीमा से अधिक कैश में सोने के लेनदेन की अनुमति नहीं है। आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 269ST के अनुसार, एक व्यक्ति एक बार में 2 लाख रुपये का सोना खरीद सकते है या कुछ हजार का सोना खरीद सकता है यानी व्यक्ति एक दिन में 2 लाख से ऊपर का सोना कैश में नहीं खरीद सकता।
वहीं, अगर किसी भी ज्वैलर की ओर से अगर 2 लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान स्वीकार किया जाता है तो स्वीकार की गई राशि के मुताबिक ज्वेलर पर जुर्माना लगाया जाता है।
कितना लगेगा ज्वैलर पर जुर्माना?
आयकर विभाग उस पर कानून के उल्लंघन के मामले में लिये गए पैसे के बराबर जुर्माना लगा सकता है। इसके अलावा यदि आप किसे ज्वैलर से 2 लाख से ज्यादा का सोना कैश या अन्य माध्यम से खरीदते है तो आपको पैन कार्ड या आधार कार्ड देना जरूरी होगा यानी बिना आधार व पैन कार्ड के आप सिर्फ 2 लाख तक गोल्ड खरीद सकते हैं।
सोना खरीदते समय पैन और आधार कार्ड की क्यों पड़ेगी जरूरत?
कोई भी व्यक्ति अगर तय सीमा से अधिक राशि का सोना खरीदते हैं तो उन्हें पैन कार्ड या आधार कार्ड भी ज्वैलर को दिखाना जरूरी होता है। 10 लाख रुपये से अधिक सोना खरीदने वालों को अपने दस्तावेजों के साथ ही सरकार को सूचित करना अनिवार्य होता है। सोने की 2 लाख रुपये से अधिक मूल्य की शॉपिंग करने पर आपको कार्ड या चेक से पेमेंट करना होगा।
सोने की खरीदारी करते समय इन बातों का रखें ध्यान
धनतेरस पर सोने की खरीदारी करते समय आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। सोने की खरीदारी करते समय गहनों पर बीआईएस का मार्क चेक करें। यह मार्क ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड्स से अप्रूव्ड होता है। इसके अलावा गोल्ड की खरीदारी करते समय सोने के लेटेस्ट भाव की भी जानकारी रखें।
फेस्टिव सीजन में सोने की खरीदारी करते समय ये भी ध्यान रखें कि मेकिंग चार्ज नेगोशिएबल है या नहीं। इसे आप कम भी करा सकते हैं, इसके साथ ही साधारण डिजाइन की चीजें खरीदने पर यह कम लगता है लेकिन गहराई वाले डिजाइनर गोल्ड आइटम्स पर यह ज्यादा लगता है। इसके अलावा जिस भी ज्वैलर से आप सोना खरीदें नह ज्वैलर वेरिफाई करके ही खरीदारी करें वरना आपके हाथ नकली सोना भी लग सकता है।
सोना रखने के नियमों की बात करें तो एक शादीशुदा महिला 500 ग्राम तक गोल्ड रख सकती है। वहीं महिला जो शादीशुदा नहीं वह अपने पास 250 ग्राम तक गोल्ड रख सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications