Dhanteras 2024: धनतेरस और दिवाली आने में बस कुछ दिन ही रह गए हैं। ऐसे में लोग जमकर सोने की खरीदारी का प्लान बना रहे हैं। इस साल 29 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। अगर आप इस दिन सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो यह जानना बहुत जरूरी है कि 22 और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर होता है। चलिए इसके बारें में आपको सरल भाषा में समझाते हैं।

24 कैरेट सोने की शुद्धता
24 कैरेट सोना, सोने की 99.99 प्रतिशत शुद्धता को दर्शाता है। 24 कैरेट सोने से आप किसी भी तरह के आभूषण नहीं बना सकते हैं। यह आभूषण बनाने के लिए काफी नरम होता है। इसमें किसी भी तरह की मिश्र धातु नहीं होती। 24 कैरेट सोने को 24K के नाम से भी जाना जाता है। 24 कैरेट सोने के जेवर नहीं बनते हैं। इनका इस्तेमाल इन्वेस्टमेंट के लिए किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड शुद्ध होते हैं और इस वजह से ये काफी महंगे होते हैं।
24 कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें। (22/24)x100= 91.66 यानी आपके आभूषण में इस्तेमाल सोने की शुद्धता 91.66 फीसदी।
22 कैरेट सोने की शुद्धता
22 कैरेट सोना 91 प्रतिशत तक शुद्ध होता है। इसमें 9 प्रतिशत अन्य धातुओं को मिलाया जाता है। अन्य धातुओं के मिलाए जाने के कारण ये काफी टिकाऊ होते हैं। 22 कैरेट को गोल्ड को 916 गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है।
सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
सोना खरीदते वक्त उसकी क्वॉलिटी पर जरूर ध्यान दें। सबसे जरूरी है कि हॉलमार्क देखकर ही सोना खरीदें। हॉलमार्क का निर्धारण भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) करती है। असली हॉलमार्क पर भारतीय मानक ब्यूरो का तिकोना निशान होता है। उस पर हॉलमार्किंग सेंटर के लोगो के साथ सोने की शुद्धता भी लिखी होती है। उसी में ज्वैलरी निर्माण का वर्ष और उत्पादक का लोगो भी होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications