Dhanteras 2024: धनतेरस का त्यौहार देशभर में जमकर खरीदारी करके मनाया जाता है। इस बार धनतरेस पर सोना और चांदी खरीदना आसान हो गया है। अब आपके घर के दरवाज़े तक गोल्ड और सिल्वर तक की डिलीवरी हो जाएगी। अगर आप भी घर बैठे सोने-चांदी के सिक्के खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस कुछ ऐप्स का यूज करना होगा।

बिग बास्केट दे रहा है ये ऑफर
टाटा एंटरप्राइजेज ओन्ड कंपनी बिगबास्केट, तनिष्क के साथ मिलकर कई तरह के अलग-अलग ऑफर पेश कर रही है। इसमें 999.9 शुद्धता वाला 10 ग्राम का लक्ष्मी-गणेश चांदी का सिक्का और 22 कैरेट के सोने के सिक्के शामिल हैं, जो लक्ष्मी की आकृति वाले हैं, प्रत्येक का वजन 1 ग्राम है। इस सर्विस का मुख्य आकर्षण 10 मिनट के भीतर डिलीवरी का वादा है, जो परंपरा को आधुनिक तकनीक की आसानी के साथ जोड़ता है।
"हमें हमेशा से खाद्य और जल्दी खराब होने वाली वस्तुओं के क्षेत्र में एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में पहचाना जाता रहा है; हालांकि, इस तरह के सहयोग से, हमें उम्मीद है कि हमारे ग्राहक हमारी विस्तारित पेशकशों में मूल्य देखेंगे - चाहे वह सोने और चांदी के सिक्के हों, इलेक्ट्रॉनिक्स हों या घरेलू सामान हों। इस दिवाली, बिगबास्केट अपने सभी ग्राहकों की दिवाली की शॉपिंग लिस्ट को केवल 10 मिनट में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है," इसके बारे में बिगबास्केट के मुख्य क्रय और मर्चेंडाइजिंग अधिकारी शेषु कुमार ने जानकारी दी है।
Swiggy दे रहा है ये सर्विस
स्विगी ने एक ऐड में धनतेरस शॉपिंग पर जानकारी दी है जिसनें उन्होंने कहा है, "सिक्के, बर्तन, गहने, मूर्ति और बहुत कुछ जैसे धनतेरस की सभी ज़रूरी चीज़ें 10 मिनट में पाएं! और इतना ही नहीं... जार से ₹ 51,000 के निश्चित इनाम भी पाएं। तो, अपने धनतेरस (और दिवाली भी) को जगमगाएं!"
क्विक कॉमर्स ब्रांड्स की यह नई सुविधा त्यौहारी सीजन के दौरान आती है, खास तौर पर दिवाली के पहले दिन धनतेरस पर, जो भारतीय घरों में कीमती सामान खरीदने के लिए एक शुभ दिन है। धनतेरस के दिन कीमती सामान खरीदना भारतीय संस्कृति में समृद्धि का प्रतीक है।
इससे पहले मई 2024 में, ब्लिंकिट ने अक्षय तृतीया पर सोना और पूजा सामग्री, देवताओं की फोटो और ताजे फूलों के साथ अक्षय तृतीया किट में दिए थे। इन सभी त्वरित वाणिज्य प्लेटफार्मों ने इस त्यौहारी सीजन के दौरान पूजा की आवश्यक वस्तुओं के लिए एक ऑनलाइन पेज बनाया है जिसका उद्देश्य यूजर्स को सुविधा प्रदान करना है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications