टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया (Air India) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, क्योंकि उसे एक और भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने अयोग्य क्रू मेंबर्स के साथ फ्लाइट ऑपरेट करने के लिए एयर इंडिया पर 98 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. DGCA ने एयर इंडिया के निदेशक संचालन पर 6 लाख रुपए और निदेशक प्रशिक्षण पर 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है.
रेगुलेटरी नियमों का किया उल्लंघन
DGCA ने बताया कि एयर इंडिया ने एक गैर-प्रशिक्षक लाइन कैप्टन और एक अस्वीकृत प्रथम अधिकारी के साथ उड़ान संचालित की. इस घटना की एयरलाइन ने स्वेच्छा से रिपोर्ट की इसके बाद DGCA ने गहन जांच की. जांच में एयरलाइन के ऑपरेशन में कई विनियामक उल्लंघनों का पता चला.
22 जुलाई 2024 को DGCA ने एयर इंडिया के फ्लाइट कमांडर और स्वीकृत पदधारकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. दिए गए जवाबों को असंतोषजनक माना गया, जिसके कारण नागरिक उड्डयन नियामक ने मौजूदा नियमों के तहत जुर्माना लगाया.

एयर इंडिया पर लगा लाखों का जुर्माना
DGCA ने एयर इंडिया पर इसी साल मार्च में भी जुर्माना ठोका था. एयर इंडिया पर पायलट आराम अवधि नियमों का उल्लंघन करने के लिए 80 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था. डीजीसीए ने जनवरी 2024 में यह जांचने के लिए ऑडिट किया था कि क्या एयर इंडिया ने फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट (FDTL) नियमों का पालन किया है.
डीजीसीए ने कहा कि जांच के आधार पर प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि एयर इंडिया के कई अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा नियामक प्रावधानों में कमियां और कई उल्लंघन किए गए हैं, जिसका सुरक्षा पर काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
