नई दिल्ली, सितंबर 09। दुनिया भर में भारतीय अपने मेहनत और लगन से उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। अब एक और मल्टीनेशनल टॉप ब्रांड की कमान एक भारतीय को सौंपी गई है। भारतीय मूल की देविका बुलचंदानी अब इंटरनेशनल एडवरटाइजिंग और पीआर एजेंसी ओगिल्वी की कमान संभालेंगी। ओगिल्वी ने देविका को कंपनी का ग्लोबल सीईओ चुना है। वह इसी कंपनी में ग्लोबल प्रेजीडेंट और सीईओ नॉर्थ अमेरिका के रूप में कार्यरत थी। बुलचंदानी कंपनी के पूर्व सीईओ एंडी मेन की जगह लेंगी , उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एंडी कंपनी को इस साल के अंत तक सेवाएं देंगे। वह सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। ओगिल्वी मार्केटिंग और कम्युनिकेशन ग्रुप डब्लूपीपी का सदस्य है। देविका बुलचंदानी इस नए पद के साथ डब्लूपीपी के एग्जीक्यूटिव कमेटी का हिस्सा भी बन जाएंगी।
कोविड के बाद के प्रभावो से निपटना है चुनौती
देविका ग्लोबल सीईओ के रूप में 93 देशों में फैले ओगिल्वी के 131 कार्यालयों के जरिए क्रिएटिव कंटेट से जुड़े कारोबार को संभालेगी और उसे और आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगी। कंपनी एडवरटाइजमेंट, पब्लिक रिलेशन, कंसल्टेशन आदि के क्षेत्र में काम करती है। कोविड महामारी के दौरान एडवरटाइजमेंट और पीआर के सिगमेंट को कॉफि नुकसान पहुचा था। कोरोना के परिणामों से निपटने के लिए करने कंपनियों ने सबसे पहले प्रमोशन के खर्च में कटौती करनी शुरू की थी।
मंदी के बीच ग्राथ को बनाए रखना है लक्ष्य
आज दुनिया भर में मंदी की आशंका है। इस समय देविका की जिम्मेदारी है कि कैसे इन चुनौतियों के बीच ग्रोथ का नया रास्ता निकाला जाए, जिससे कंपनी को ज्यादा नुकसान न झेलना पड़े। देविका इस फिल्ड में क्रिएटिविटी की चैंपियन मानी जाती है। उन्होंने कई सफल ब्रांड के साथ ढेरों सारे सफल कैंपेन चलाएं हैं। उन्होंने इस फिल्ड में काफि काम किया है, उनका अनुभव कंपनी को फायदा पहुचाएगा।
हर जगह छा रहे हैं भारतीय
विश्व के कॉर्पोरेट सेक्टर में भारतीय मूल के लोगों का दबदबा लगातार बढता जा रहा है। अभी पिछले ही हफ्ते स्टारबक्स ने लक्ष्मण नरसिम्हन को कंपनी का चीफ एग्जिक्यूटिव नियुक्त किया था। टॉप ब्रांड को लीड करने की भारतीयों की लिस्ट बहुत लंबी है। लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, एडोब के सीईओ शांतनु नारायण, अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल और आईबीएम के सीईओ अरविंद कृष्णा का नाम शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications