Devendra Fadnavis Net Worth: महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 5 दिसंबर 2024 को मुंबई के आजाद मैदान में शपथ लेंगे। नेताओं के आपराधिक इतिहास और संपत्ति पर नजर रखने वाले एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स ने अप्रैल 2023 मुख्यमंत्रियों की संपत्ति के बारे में रिपोर्ट जारी किया था और इस रिपोर्ट में कई मुख्यमंत्रियों की संपत्ति देवेंद्र फडणवीस से अधिक है। देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा चुनाव के लिए नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसमें उन्होंने अपनी संपत्ति के बारे में भी जानकारी दी थी। आइए आपको बताते हैं कि देवेंद्र फडणवीस की उनकी नेटवर्थ कितनी है।

इतने करोड़ संपत्ति के मालिक हैं देवेंद्र फडणवीस
हलफनामे के अनुसार देवेंद्र फडणवीस के पास 13 करोड़ 27 लाख 47 हजार 728 रुपये की कुल चल-अचल संपत्ति है। साल 2023-24 में उनकी कुल आय 79,30,402 रुपये थी। वहीं, 2022-23 में यह 92,48,094 रुपये थी। देवेंद्र फडणवीस ने अपने नाम पर 56 लाख 07 हजार 867 रुपये, अपनी पत्नी अमृता फडणवीस के नाम पर 6,96,92,748 रुपये और अपनी बेटी के नाम पर 10,22,113 रुपये की चल संपत्ति घोषित की।
इन जगहों पर रखा है इंवेस्टमेंट
इस हलफनामे के अनुसार, देवेंद्र फडणवीस के पास चंद्रपुर में कृषि भूमि, नागपुर के धरमपेठ में आवासीय भवन और कई अन्य प्रॉपर्टीज शामिल हैं। इसके अलावा 32 लाख 85 हजार रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने के जेवर हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने एफडी और सेविंग बैंक अकाउंट में उनके पास 2,28,760 रुपये है। डाक बचत, बीमा पॉलिसियों और वित्तीय साधनों में 20,70,607 रुपये का इन्वेस्टमेंट किया हुआ है।
देवेंद्र फडणवीस ने इतने रुपये का लिया है लोन
आपको जानकर हैरानी होगा कि देवेंद्र फडणवीस ने अपनी पत्नी से लोन लिया हुआ है। उन्होंने अपनी पत्नी से 62 लाख रुपये का लोन लिया है। इसके अलावा फडणवीस की पत्नी ने बॉन्ड, डिबेंचर, शेयर और म्यूचुअल फंड में 5,62,59,031 रुपये का इन्वेस्टमेंट किया हुआ है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications