नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकार के लंबी अवधि के डेवलपमेंट और वित्तीय उद्देश्यों को पूरा करने के लिए डेवलपमेंट फाइनेंस इंस्टीट्यूशन (डीएफआई) की स्थापना को मंजूरी दे दी है। सीतारमण ने इस साल बजट पेश करने के दौरान कहा था कि हम इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट गतिविधियों के लिए एक नेशनल बैंक की स्थापना करेंगे। उन्होंने कहा कि बैंक को सरकार की ओर से 20,000 करोड़ रुपये की शुरुआती पूंजी के साथ शुरू किया जाएगा। जबकि 5000 करोड़ रु का अतिरिक्त अनुदान भी रखा जाएगा।

डीएफआई के पास होंगे टैक्स बेनेफिट
डीएफआई लंबी अवधि में पैसा जुटाने में मदद करेगा। सीतारमण ने कहा कि 10 साल की लंबी अवधि के लिए इसे कुछ टैक्स बेनेफिट भी मिलेंगे। अगले कुछ वर्षों में डीएफआई के लिए लगाई जाने वाली शुरुआती पूंजी का इस्तेमाल 3 लाख करोड़ रुपये जुटाने के लिए किया जाएगा। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि इससे पहले वैकल्पिक निवेश फंडों के लिए कोशिशें की गयीं। लेकिन विभिन्न कारणों से ऐसा कोई बैंक स्थापित नहीं हो सका, जो लंबी अवधि के जोखिम (जो बहुत अधिक है) और डेवलपमेंट के लिए फंडिंग कर सके।
कहां से आएगा पैसा
डीएफआई सरकार के लंबी अवधि वाले डेवलपमेंट उद्देश्यों के लिए पेंशन फंड और सॉवरेन फंड से पैसा जुटाने की कोशिश करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार प्रस्तावित डीएफआई को कुछ प्रतिभूतियां जारी करने की भी योजना बना रही है, जिससे धन की लागत में कमी आएगी। इस कदम डीएफआई से भारत में बॉन्ड बाजार पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
7000 परियोजनाओं की पहचान
वित्त मंत्री ने अपने बजट 2019-20 के भाषण में इंफ्रास्ट्रक्चर की फंडिंग को बढ़ावा देने के लिए डीएफआई की स्थापना के लिए एक स्टडी का प्रस्ताव रखा था। 2020-25 के दौरान 111 लाख करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन (एनआईपी) के तहत लगभग 7,000 परियोजनाओं की पहचान की गई है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications