Dev Accelerator IPO : फ्लैक्सिबल ऑफिस स्पेस उपलब्ध कराने वाली कंपनी देव एक्सेलरेटर का आईपीओ आज यानी 10 सितंबर, बुधवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला। आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 12 सितंबर यानी शुक्रवार तक खुला रहेगा। यानी निवेशक तीन दिन तक आईपीओ में पैसा लगा सकते हैं।

यह आईपीओ 143.35 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 2.35 करोड़ शेयरों का एक फ्रैश इश्यू है। आईपीओ खुलने के साथ ग्रे मार्केट में ऑफर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन खुलने के साथ ही निवेशक धड़ाधड़ पैसा लगा रहे हैं।
Dev Accelerator IPO Subscription Status
डेव एक्सेलेरेटर आईपीओ 1.95 गुना सब्सक्राइब हुआ। यह पब्लिक इश्यू को 10 सितंबर, 2025 11:39 बजे तक (पहले दिन) रिटेल सेगमेंट में 6.37 गुना, क्यूआईबी (एक्स एंकर) में 1.09 गुना और एनआईआई कोटे में 0.86 गुना सब्सक्राइब किया गया है।
Dev Accelerator IPO Allotment Status
एक्सेलरेटर आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 15 सितंबर, 2025 को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।
Dev Accelerator IPO Listing Date
देव एक्सेलरेटर आईपीओ दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा, जिसकी संभावित लिस्टिंग तिथि 17 सितंबर, 2025 तय की गई है।
Dev Accelerator IPO Price Band
देव एक्सेलरेटर आईपीओ का प्राइस बैंड 56 रुपये से 61 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।
Dev Accelerator IPO : कितने रुपये में कर सकते हैं निवेश?
इस आईपीओ में आवेदन के लिए लॉट साइज़ 235 है। एक रिटेल निवेशक के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि अपर प्राइस बैंड के हिसाब से 14,335 (235 शेयर) रुपये है। वहीं, एसएनआईआई के लिए लॉट साइज़ निवेश 14 लॉट (3,290 शेयर) का है, जिसकी कुल राशि 2,00,690 रुपये है और बीएनआईआई के लिए 70 लॉट (16,450 शेयर) का है, जिसकी कुल राशि 10,03,450 रुपये है।
Dev Accelerator IPO Registrar
पंतोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।
Dev Accelerator IPO GMP
देव एक्सेलरेटर आईपीओ का लेटेस्ट जीएमपी यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम का रुझान 9 रुपये है। यानी ग्रे मार्केट को कवर करने वाली अलग-अलग वेबसाइट के अनुसार, कंपनी का आईपीओ अपर प्राइस बैंड 61 रुपये के मुकाबले 70 रुपये पर लिस्ट हो सकता है जो 14.75 प्रतिशत लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। हालांकि यह सिर्फ के अनुमान है, वास्तिवक लिस्टिंग गेन या हानि से इसका कोई संबंध नहीं है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
