नयी दिल्ली। नया वित्तीय वर्ष शुरू हो चुका है। ये ऐसा समय है जब निवेश के लिए कोरोनावायरस की चुनौतियां हैं। इस वक्त आप 2020 की शुरुआत में खरीदी गई म्यूचुअल फंड योजनाओं को कम से कम 30 प्रतिशत सस्ता खरीद सकते हैं। इस तरह की परिस्थितियों में निवेश करना हमेशा एक चुनौती रहता है। वैसे भी इस समय कोरोनावायरस को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। हालाँकि जब दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के ताजा मामलों में गिरावट आई है तो आपको म्युचुअल फंड स्कीम वर्तमान शुद्ध संपत्ति मूल्य (एनएवी) पर मिलने की संभावना नहीं है। यहां हम आपको ऐसे माहौल के लिए 4 बेस्ट म्यूचुअल फंड स्कीम योजनाओं के बारे में बता रहे हैं। इनके फंड के लिए प्रमुख सलाहकारों और रेटिंग को आधार माना गया है।
एक्सिस ब्लूचिप फंड - डायरेक्ट प्लान - ग्रोथ
इस फंड को क्रिसिल से 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है। इसने अपने जैसे कई फंड्स को पीछे छोड़ दिया है। इस फंड ने एक साल में -3.15 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि दो साल का रिटर्न 3.15 फीसदी है और 5 साल का रिटर्न 6.17 फीसदी है। यह देखते हुए कि सेंसेक्स रिकॉर्ड उच्च स्तर से लगभग 33 प्रतिशत नीचे आ गया है, इस फंड का रिटर्न बुरा नहीं है। मगर यहां जो चीज ध्यान देने वाली वो कि शेयर बाजार में मंदी के कारण इसका रिटर्न कम हुआ है। इस फंड का पोर्टफोलियो भी मजबूत है, जिसमें बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एवेन्यू सुपरमार्केट और एचडीएफसी बैंक जैसे शेयर शामिल हैं।
बीएनपी पारिबा लार्ज कैप फंड - डायरेक्ट प्लान - ग्रोथ
यह एक और ऐसा फंड है जिसे क्रिसिल से 5-स्टार रेटिंग मिली है। वैल्यू रिसर्च ने भी इस फंड को 4-स्टार रेटिंग दी है। इसका 1, 2 और 3 साल का रिटर्न शानदार नहीं रहा है, इसका कारण शेयर बाजार में गिरावट है। मगर जैसा कि पहले बता दिया है कि निवेशकों को इस स्कीम की एनएवी बेहद कम दाम में खरीदने को मिल रही है जो वर्ष की शुरुआत की तुलना में काफी कम है। इस फंड का 3 साल का सालाना रिटर्न -0.30 फीसदी रहा है। फंड के पोर्टफोलियो में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और भारती एयरटेल जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं।
केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड - रेगुलर प्लानॉइस
इस स्कीम को क्रिसिल और वैल्यू रिसर्च दोनों से 5-स्टार रेटिंग मिली है। पिछले तीन वर्षों में इसका वार्षिक रिटर्न 3 प्रतिशत रहा है। फंड ने अपनी कैटेगरी के कई अन्य फंड्स की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड - रेगुलर प्लान के पोर्टफोलियो में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस जैसे शेयर हैं। आप इस फंड में एसआईपी के माध्यम से भी निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम की वर्तमान एनएवी 21.49 रुपये है। यह एक लार्जकैप फंड है, इसलिए छोटे या मिडकैप फंड्स की तुलना में इसमें जोखिम कम है।
मिरे एसेट लार्ज कैप फंड - रेगुलर - ग्रोथ
इस फंड की एयूएम यानी एसेट अंडर मैनेजमेंट 16,000 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके पोर्टफोलियो में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे गुणवत्ता वाले शेयर मौजूद हैं। फंड की वर्तमान एनएवी 37.58 रुपये है। बाजारों में अस्थिरता को देखते हुए एसआईपी रूट के माध्यम से फंड में निवेश किया जा सकता है।
ध्यान रहे कि ये लेख आपको इन स्कीम में खरीदारी की सलाह नहीं देता। इसके लिए आप सलाहकारों से सलाह ले सकते हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
