नई दिल्ली, सितंबर 18। यदि आप रिटायरमेंट की योजना बनाने के बारे में सोच रहे हैं और आपने अभी तक अपने रिटायरमेंट की योजना बनाना शुरू नही किया हैं तो फिर आप जितना जल्दी हो अपने रिटायरमेंट के लिए इन्वेस्टमेंट करना शुरू कर दे। तभी आपके रिटायरमेंट तक अधिक पैसा जमा हो पाएगा। आपको अपने रिटायरमेंट के पैसे को जमा करने के लिए काफी ज्यादा व्यक्त लगेगा। आप जल्दी इन्वेस्टमेंट करना शुरू करेंगे तो आपका महीने का कंट्रीब्यूशन भी बहुत कम होगा। आज हम आप नेशनल पेंशन स्कीम के बारे में बता रहें हैं। इस स्कीम में इन्वेस्टमेंट करने से अधिक जोखिम भी नहीं होता हैं और ये एक सरकारी स्कीम हैं।
1 हजार रु जमा करने पर मिलेगी 20 हजार रु की पेंशन
जनवरी 2004 को भारत सरकार ने इस स्कीम की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम नेशनल पेंशन स्कीम हैं। शुरू में ये स्कीम केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए बस थी। इस स्कीम को वर्ष 2009 में सभी के लिए खोल दिया गया था। एनपीएस एक सरकारी स्कीम हैं। इसलिए इसकी नियम और शर्ते स्पष्ट हैं। इनकी नियमों और शर्तों को आप एनपीएस की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर पढ़ सकते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि आप एनपीएस के कैसे 1 हजार रु जमा करके हर महीने 20 हजार रु की पेंशन को हासिल कर सकते हैं। एक उदाहरण को सहायता से इसको समझते है।
कैसे मिलेगी 21,140 रु की पेंशन
उदाहरण के लिए मान लीजिए नमन की आयु 20 वर्ष की है। वो अपनी नौकरी के लगने के बाद एनपीएस में निवेश करना शुरू करता है। वो हर महीने 1 हजार रु इन्वेस्ट करता हैं और उसे रिटायरमेंट (60 वर्ष की आयु) में वह कुल 5.4 लाख रु जमा करता है। यदि इस पैसे को वार्षिक 10 प्रतिशत रिटर्न मान लिया जाए तो कुल इन्वेस्टमेंट बढ़कर 1.05 करोड़ रुपए हो जायेगा। वैसे आपको पता ही होगा एनपीएस में 40 प्रतिशत हिस्से का उपयोग एन्युटी खरीदने के लिए किया जाता है। उस हिसाब से 42.28 रु का उपयोग एन्युटी खरीदने के लिए होता हैं। वार्षिक यदि 10 प्रतिशत रिटर्न के हिसाब से महीने के 21,140 रु पेंशन के रूप में मिलेंगे। इसके साथ ही आपको एक मुश्त राशि की बात करें तो आपको एक मुश्त राशि 63.41 लाख रु मिलेंगे। एनपीएस में कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक हैं खाता खोल सकता हैं।
कंट्रीब्यूशन बढ़ने से पेंशन भी बढ़ेगी
यदि कोई सब्सक्राइबर जिसकी सैलरी बढ़ रही हैं और वो अपना कंट्रीब्यूशन भी बढ़ता है। एनपीएस में तो फिर उसको रिटायरमेंट के बाद अधिक एकमुश्त राशि मिलेंगी और पेंशन भी अधिक मिलेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications