डेल टेक्नोलॉजीज (Dell Technologies) में बड़े स्तर पर छंटनी की खबर है. खबर है कि टेक कंपनी ने करीब 12500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. हालांकि, टेक कंपनी ने हाल ही में छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों की सही संख्या का खुलासा नहीं किया. छंटनी की मुख्य वजहों में से एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI है. Dell ने कहा कि कंपनी अपनी गो-टू-मार्केट टीमों की रीस्ट्रक्चरिंग कर रही है. साथ ही अपने कस्टमर्स और स्टेकहोल्डर्स के लिए इनोवेशन, वैल्यू और सर्विस को बढ़ाने के लिए इनवेस्टमेंट को तवज्जो दे रही है.
डेल टेक्नोलॉजीज में हुई छंटनी!
Dell Tech ने पिछले साल 2 चरणों में अपने कर्मचारियों की संख्या में 13,000 की कटौती की है. इसके बाद कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 133,000 से घटकर करीब 120,000 रह गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नौकरी से निकाले गए ज़्यादातर लोग डेल की सेल्स और मार्केटिंग टीम से हैं. दरअसल, कंपनी का टारगेट इस प्रोसेस के जरिए कम कर्मचारियों वाली और ज़्यादा ग्रोथ सेंट्रीक बनना है.
सालाना बिक्री में आई गिरावट
टेक दिग्गज ने 2024 फिस्कल ईयर के लिए 88.4 बिलियन डॉलर की सालाना सेल्स की जानकारी, जोकि पिछले साल के मुकाबले 14% कम है. पिछले साल 101.9 बिलियन डॉलर की बिक्री की थी. यानी इसमें 13.5 बिलियन डॉलर की कमी हुई है. पिछले साल Dell की छंटनी का दूसरा दौर "पार्टनर फर्स्ट फॉर स्टोरेज" पहल की शुरुआत के साथ हुआ था. तब CEO माइकल डेल और अन्य लीडर्स ने चैनल पार्टनर्स के साथ रिलेशनशिप को मजबूत करने के तरीके के रूप में इस कदम की प्रशंसा की है.

छंटनी की वजह AI?
फ्यूचर टेक के CEO बॉब वेनेरो ने कहा कि छंटनी के जरिए डेल की स्टैटेजी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए AI का फायदा उठाना चाहती है. उनका मानना है कि चैनल पर ज्यादा निर्भर रहने से डेल को फायदा होगा, क्योंकि कंपनी इनोवेटिव प्रोडक्ट्स और सॉल्युशंस पर फोकस करती है. छंटनी की वजह से इंडस्ट्री के अंदर कई रिएक्शन आए हैं. डेल प्लैटिनम पार्टनर VirtuIT Systems के CEO गैरी मैककोनेल छंटनी को चैनल पार्टनर्स पर डेल की बढ़ती निर्भरता के संकेत के रूप में देखते हैं. उन्होंने छंटनी से प्रभावित लोगों को चैनल के भीतर अवसर तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया.
More From GoodReturns

दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान



Click it and Unblock the Notifications