Delhi Assembly Election: दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ठीक चुनाव से पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। केजरीवल ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना (Sanjivani Yojana) का ऐलान किया है।

अब इस योजना के माध्यम से दिल्ली में रहने वाले 60 साल से उम्र में ज्यादा सभी बुजुर्गों का बिल्कुल फ्री इलाज किया जाएगा। हालांकि, इस योजना में साफ कहा गया है कि इलाज के दौरान सभी खर्च सरकार उठाएगी। वहीं दिल्ली के 'आप' के कार्यकर्ता डोर-टू-डोर पहुंचकर इस योजना के बारे बताएंगे और आवेदन करेंगे।
इससे पहले केजरीवाल मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की शुरुआत कर चुके हैं, जिसमें महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देने का ऐलान किया गया है। जिसकी 10 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
दिल्ली के पूर्व सीएम ने दी थी ये जानकारी
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस योजना के बारे में बताया था कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का आवेदन कुछ ही समय में शुरु किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से महिलाओं के खातों में सीधे 1000 रुपए भेजे जाएंगे।
अगर आप भी इस योजना का फायदा लेना चाहती है तो आपको कुछ चीजों के बारे में पता होना चाहिए। सबसे पहले तो आप दिल्ली की पंजीकृत मतदाता होनी चाहिए, अगर महिला पंजीकृत मतदाता नहीं है और दिल्ली में ही रहती हैं तो अपने विधायक के पास जाकर सहायता ले सकती हैं।
इस योजना का लाभ लेने के लिए ये होंगे दावेदार
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो आप दिल्ली की ऑफीसियल वोटर होनी चाहिए, वहीं इसके लिए आपकी सालाना इनकम 2.50 लाख तक या उससे कम होनी चाहिए, अगर ऐसा नहीं होता है तो आप इसमें आवेदन नहीं कर पाएंगी। इस योजना में आवेदन करते समय आपको महिला की उम्र का खास ध्यान रखना है क्योंकि 18 साल से ज्यादा और 60 साल से कम होनी चाहिए।
अगर आप इस उम्र से ज्यादा है तो आप दिल्ली सरकार की पेंशन योजनाओं में आवेदन कर सकती हैं। हालांकि, आपको एक बात का ध्यान रखना है कि महिला के नाम पर किसी भी तरह की चार पहिया का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ हो, अगर ऐसा हो रखा होगा तो वो महिला इस योजना का लाभ नहीं ले सकती है।
ये हैं जरूरी दस्तावेज
आपके पास इस योजना में आवेदन करने के लिए पहचान प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र होने चाहिए। इन दस्तावेजो के माध्यम से आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
ऐसे होगा आवेदन
इस योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं को अपने विधायक ऑफिस में जा सकती हैं जहां पर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
