Delhi Winter Weather: उत्तर भारत में सर्दी का सीजन बढ़ता जा रहा है. ठंड में तापमान भी लगातार गिर रहा है. राजधानी दिल्ली में गुरुवार 5 दिसंबर की रात को सीजन की सबसे ठंड रात रही. इस दौरान पारा गिरकर 8.5 डिग्री सेल्सियस पर आगया है. आगे तापमान और भी गिरने के अनुमान हैं. मौसम विभाग ने तापमान में और गिरावट का अनुमान लगाया है. इसके तहत शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. राहत की बात ये है कि तापमान गिरने के बीच प्रदूषण से राहत मिली है.
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से मौसम स्थिर है, लेकिन अब ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक गुरुवार का तापमान बुधवार के मुकाबले काफी कम रहा, जब न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह महज 24 घंटे के भीतर चार डिग्री की बड़ी गिरावट है.
उत्तर भारत में बदलने वाला है मौसम
दिल्ली में 26 नवंबर को इस सर्दी की दूसरी सबसे ठंडी रात रही, जब तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, लेकिन अब सीजन की सबसे ठंड रात 5 दिसंबर की हो गई है. दिन में आर्द्रता का स्तर 64% से 46% के बीच रहा. आईएमडी का अनुमान है कि 8 दिसंबर को दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24.05 और 16.27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. दरअसल, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने से पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल सकता है. 8 दिसंबर को पूरे दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने बताया कि दिल्ली में 38 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से केवल छह ने वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का स्तर खराब दर्ज किया. राजधानी दिल्ली में गुरुवार को शाम 4 बजे AQI का स्तर 165 दर्ज किया गया, जो खराब वायु गुणवत्ता स्तरों की रिपोर्ट करने वाले केंद्रों में मामूली वृद्धि दर्शाता है.

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
नई दिल्ली के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी मौसम बदल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 15 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ने का अनुमान है. इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छा सकता है. वहीं, बिहार के 9 जिलों में पछुआ हवाएं चलने से तापमान गिर सकताहै. यहां आज सूर्यास्त के बाद तापमान गिर सकता है. इस दौरान पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, सीवान, किशनगंज, जमुई, बक्सर, कैमूर, भागलपुर, शेखपुरा, जहानाबाद, वैशाली, मधेपुरा, कटिहार में घना कोहरा छाया रह सकता है.
जम्मू-कश्मीर में भी न्यूनतम तापमान जीरो से नीचे फिसलने लगा है. श्रीनगर में तो न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री से नीचे फिसल गया. राजस्थान में भी गुरुवार को कई हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, दक्षिण कोंकण, गोवा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
