Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में मौसम का हाल सुहाना हो गया है. आज मंगलवार की सुबह झमाझम बारिश के चलते तापमान भी गिर गया है. बारिश के चलते पिछले कुछ दिनों से मौसम खिला हुआ है. ऐसे में मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक के लिए अनुमान जारी कर दिया है. इसके तहत पूरे हफ्ते हल्की से भारी बारिश के अनुमान हैं. कुल मिलाकर राजधानी में 26 अगस्त तक मौसम सुहाना रहने वाला है.
मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार यानी 20 अगस्त को मध्यम बारिश का अनुमान है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. फिर बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को भी झमाझम बारिश होने का अनुमान है. हालांकि, वीकेंड में बारिश की रफ्तार धीमी पड़ सकती है. फिर अगले हफ्ते की शुरुआत तेज बारिश के साथ होगी.

दिल्ली-NCR में बारिश से ट्रैफिक जाम
आज दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश से जलजमाव और जाम की स्थिति बन गई. इसमें लोनी देहात, हिंडन एयर फोर्स स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपराउला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़, गोहाना, गन्नौर, मेहम, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, चरखी दादरी, मतनहेल, झज्जर, फरुखनगर, महेंद्रगढ़, सोहाना, रेवाड़ी, पलवल, नूह (हरियाणा) बराउत, बागपत, खेरा, मोदीनगर, पिलाखुआ, हापुड़ (यूपी) भीवाड़ी (राजस्थान) में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे जलजमाव हो गया और जाम की स्थिति बन गई.
दिल्ली के मौसम पर क्या है अनुमान?
राजदानी दिल्ली को लेकर मौसम विभाग ने कहा कि आज बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आगे 21 से 25 अगस्त तक बादल छाये रहने के साथ हल्की बरसात होती रहेगी. इसके साथ ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक जा सकता है.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
