Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत देशभर में स्वतंत्रता दिवस की धूम है. मौसम भी सुहाना हो गया है. कल हल्की बारिश के बाद दिनभर उमसभरी गर्मी रही. मौसम विभाग ने आज 15 अगस्त के लिए अनुमान जारी किया है. इसके तहत दिल्ली में गुरुवार से अगले 2 दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान हल्के बादल भी छाए रहेंगे. IMD ने कहा कि अगले दो दिन दिल्ली में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग ने कहा कि अगले 4 से 5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से लेकर बारीश का अलर्ट जारी किया है. IMD ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बारिश के चलते कई जिलों में उमस से राहत मिली है. आज भी प्रदेश के पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.
UP और बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
IMD ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में भारी बरसात के अनुमान जारी किए. आज गोरखपुर में गुरुवार को बादल छाए रहेंगे. साथ ही कुछ जगहों पर गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बिहार में भी आज मौसम करवट लेने वाला है. राज्य के 5 जिलों में जमकर बारिश की उम्मीद है. ऐसे में किसान और मछुआरों को बाहर जाने से बचने की सलाह दी गई है. कुछ जगहों पर नदियों का जलस्तर भी बढ़ने का अलर्ट जारी किया है.

अगले 24 घंटों में यहां होगी बारिश
मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश होगी. यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और गुजरात एरिया में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है. साथ ही लद्दाख, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications