Delhi Weather Update Today: दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश से लोगों को उमस से राहत मिल गई है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए शहर में येलो अलर्ट जारी किया है। आइए आपको बताते हैं कि अगले हफ्ते के लिए दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है और इसे लेकर आईएमडी ने क्या अपडेट दी है।

आज ऐसा रहेगा दिल्ली में मौसम
आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे हैं और साथ में हल्की से मध्यम बारिश देखी जा रही है। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आज सुबह से हुई बारिश ने मौसम को सुहाना तो बना दिया, लेकिन कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। आज दिल्ली कान्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे एनसीआर क्षेत्र में इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है।
3 सितंबर तक ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम
31 अगस्त और सितंबर को दिल्ली में घने बादल कम रहने वाले हैं और इसी बीच इन दो दिन तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इन दिनों न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके साथ ही 2 और 3 सितंबर के दिन दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
अगले हफ्ते दिल्ली में होगी बारिश या झेलने पड़ेगी उमस?
IMD के अनसार, मौसम के पैटर्न से पता चलता है कि भारी बारिश से थोड़ी राहत के बाद तापमान फिर से बढ़ सकता है, इससे पहले कि अगले महीने की शुरुआत में हल्की बारिश हफ्ते के शुरुआत के दिनों में देखने को मिल सकती है। 3 सितंबर को दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान है। वहीं, 4 सितंबर को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। 5 और 6 सितंबर को बारिश होने की संभावना कम है।
IMD ने दी ये बड़ी अपडेट
2 से 6 सितंबर के बीच मॉनसूनी ट्रफ दिल्ली के करीब रहेगा। इसकी वजह से सितंबर का पहला हफ्ता बारिश वाला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अब तक अगस्त में 301.4 एमएम बारिश हुई है। इससे पहले 2013 में 321.4 एमएम और 2012 में 378.8 एमएम बारिश हुई थी। 2010 में 455.1 एमएम बारिश भी हुई थी। अगस्त में अब तक सफदरजंग के अलावा पालम में 328.6 एमएम, लोदी रोड में 301.7 एमएम हो चुकी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
