Delhi Heavy Rainfall Prediction: दिल्ली में लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लोग पसीने वाल गर्मी से परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में को दिल्ली और आसपास के इलाकों में मध्यम दर्जे वाली बारिश होने का अनुमान जताया है। आइए दिल्ली के मौसम की आपको पूरी अपडेट देते हैं।
क्या आज दिल्ली में लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत?
दिल्ली के मौसम की बात करें तो IMD के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही ह्यूमीडिटी 56 से 91 प्रतिशत के बीच रहेगी। बुधवार को दिल्ली में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।

IMD ने बताया इस दिन बरसेंगे काले बादल
गर्मी और उमस के चलते लोगों का बाहर रहना मुश्किल हो गया है। दिन में धूप खिलने से गर्मी बढ़ गई है, जबकि रात में उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। मानसून की दस्तक होने के बावजूद दिल्ली का तापमान एक बार फिर 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। 13 से 17 जुलाई तक लगातार बादलों के साथ दिल्ली में हल्की बारिश की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
इसके अलावा आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है और इसके लिए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
क्या कम होगी इस बार दिल्ली में बारिश?
जून में एक दिन की भारी बारिश के कारण मानसून के मौसम में लगभग सामान्य बारिश हुई है। आने वाले सप्ताह में भी बारिश में कमी देखी जा सकती है, और ज़्यादातर मौसम गर्म रहने की उम्मीद है। दिल्ली और पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले सप्ताह में काफी कम बारिश होगी।
कई जगहों पर हुई है भारी बारिश
एक तरफ दिल्ली में लोग भारी बारिश का इंतजार कर रहे हैं वहीं, दूसरी ओर देश के कई हिस्सों में बारिश के कहर से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, असम, बिहार और उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश हुई है। वहीं, बुधवार को हुई बारिश के कारण दिल्ली के बवाना में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। चारों तरफ पानी ही पानी है। कई जगहों पर दिल्ली में सड़क, चौराहे, मकान, दुकान, स्कूल-कॉलेज सब पानी में डूब गए थे और शहर के कुछ इलाकों की कॉलोनी में पानी घुस गया था।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
