Delhi Heavy Rainfall Today News: दिल्ली में पिछले कई दिनों से लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। कल दिल्ली में कुछ जगहों पर बारिश हुई थी लेकिन फिर भी इस गर्मी से राहत नहीं मिली। दिल्ली के सफदरजंग में कल शाम 31.4 मिमी बारिश दर्ज की गई और शहर के अन्य हिस्सों में जमकर बारिश हुई। हल्की बारिश होने के बावजूद दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम का भी लोगों को सामना करना पड़ा है। आइए आपको बताते हैं कि दिल्ली के मौसम के बारे में आज आइएमडी ने क्या जानकारी दी है।

IMD ने दिल्ली में जारी किया येली अलर्ट
आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में निवासियों को उमसभरी गर्मी से राहत मिलेगी। आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और खुशनुमा मौसम रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन भर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने 23 जुलाई के लिए दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के येलो अलर्ट घोषित किया है। दिल्ली में 23 से 28 जुलाई तक हर रोज बारिश की संभावना है।
आज ऐसा रहगा दिल्ली में मौसम
आज अधिकतम तापामन 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। आज दिन भर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है।
24 घंटों में यहां होगी बारिश
24 घंटों में कोंकण और गोवा, गुजरात, कर्नाटक के तटीय इलाके, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके, तेलंगाना और केरल में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है। देश के पश्चिमी, मध्य, पूर्वी-पूर्वोत्तर और दक्षिणी हिस्से में मानसून जमकर एक्टिव है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में भी काफी बारिश की चेतावनी दी है। मुंबई में भी भारी से भारी बारिश का क्रम जारी रहेगा। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 22 जुलाई के तक भारी बारिश जारी रही थी।


Click it and Unblock the Notifications