Orange Alert In Delhi: दिल्ली में बीती शाम हुई बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया है। पिछले सभी रिकॉर्ड टूटते हुए इस बार तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था लेकिन दिल्ली में मौसम ने करवट ली है और हल्की बारिश से गर्मी कम हुई है। दिल्ली वालों को इस बारिश ने बड़ी राहत पहुंचाई है। आपको बता दें कि आईएमडी ने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में जारी हुआ Orange Alert
दिल्ली में 30 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा कुछ क्षेत्रों में लू भी चली है। साथ ही, बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आंधी आने की भी संभावना है।
मई में मौसम विभाग ने हीटवेव के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया था और अब यह संभावना है कि मौसम विभाग गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान है कि तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।
आज ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Delhi Weather Today)
मौसम के अनुसार, आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर लू की स्थिति रहेगी। बहुत हल्की बारिश भी हो सकती है।
इसके अलावा धूल की आंधी की संभावना भी है, साथ ही तेज़ हवाएँ (25-35 किमी प्रति घंटे की गति) भी चल सकती हैं।
अगले कुछ दिन ऐसे रहेगा दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम एजेंसी ने अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून तक बादल छाए रहने की उम्मीद है, जिसके बाद 4 जून तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी की उम्मीद नहीं है।
मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने एएनआई के यह जानकारी दी है कि गुरुवार के लिए, तापमान में 2-3 डिग्री की कमी के साथ एक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
31 मई और 1 जून को पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर और पूरे उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। आपको बता दें कि आईएमडी ने यह भी बताया है कि 1 जून तक तापमान में 3-4 डिग्री की कमी होगी।
दक्षिण भारत में ऐसा रहेगा मौसम
दक्षिण भारत के साथ ही पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश रिकॉर्ड किया गया है। केरल के अधिकांश इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। उधर, पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान रेमल के गुजरने के बाद हालात फिलहाल ठीक हैं।
पिछले दिनों कोलकाता, उत्तर 24 परगना और अन्य जिलों में मूसलाधार बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम आदि में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने फिलहाल इन प्रदेशों में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बने रहने की भविष्यवाणी की है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
