Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम का हाल बदलने वाला है। पिछले कुछ दिनों से लगातार चल रही ठंडी हवाएं कुछ जगहों पर हुई हल्की बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। आज दिल्ली में आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइए आपको बताते हैं कि आज दिल्ली में बारिश होगी या नहीं।

आज दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम का हाल (Delhi Weather Today)
मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 34 तो वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर में हल्की मध्यम बारिश के साथ आज ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं। इसी के साथ मौसम विभाग ने ये भी बताया है कि दिल्ली में आने वाले दिनों में तेज बारिश भी हो सकती है।
दिल्ली में जारी किया गया येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 27 अगस्त से 30 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है और फिर 31 अगस्त और 1 सितंबर को हल्की धूप के साथ बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 2 सितंबर को हल्की बारिश और 7 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
अगस्त में हुई सबसे अधिक बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस साल अगस्त राष्ट्रीय राजधानी के लिए सबसे अधिक बारिश वाला महीना भी रहा है, जहां अब तक 291.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले एक दशक में सर्वाधिक है। दिल्ली में इस साल अगस्त में 23 दिन तक बारिश हुई और इस महीने पिछले 14 सालों में सबसे अधिक बारिश वाले दिन रहे हैं। दिल्ली से सटे राज्यों की बात करें तो पंजाब मे येलो अलर्ट है तो हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम साफ रहेगा।
इन जगहों पर होगी भारी बारिश
इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश भी हो सकती है, गुजरात में भी बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। आज की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, यूपी और राजस्थान में मौसम मिला-जुला रहने वाला है। पूर्वी उत्तर प्रेदश में आज मौसम साफ रहने की संभावना है और यह आगे भी जारी रहेगा, मतलब 31 अगस्त तक बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है।
आने वाले दिनों में भी यूपी में मौसम साफ रहेगा। राजस्थान के पूर्वी क्षेत्र में आज बारिश का येलो अलर्ट है तो वहीं 29 से 31 अगस्त तक मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी क्षेत्र में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications