Delhi Weather Update: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही. भारी बारिश के चलते बाढ़ और जलजमाव की स्थिति बन गई है. कई राज्यों में इससे आम जनजीवन पर भी असर पड़ा है. इसमें पहाड़ी राज्यों समेत मैदानी इलाके शामिल हैं. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ताजा अलर्ट जारी किया है. इसके तहत देशभर में के ज्यादातर हिस्सों में तेज बरसात होगी. इसमें राजधानी दिल्ली, यूपी समेत बिहार के इलाके शामिल है.
देश में हो रही झमाझम बारिश
IMD ने कहा कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और J&K में शनिवार तक भारी बारिश का अनुमान है. साथ ही अगले 5 दिनों तक दक्षिण भारत प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है. मौसम विभाग ने कहा कि भारी बारिश की वजह से इन दिनों राजधानी दिल्ली में हवा भी अच्छी हो गई है. यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI भी बेहतर है.

राजधानी दिल्ली में 13 और 14 अगस्त में भारी बारिश होने का अनुमान है. साथ ही आज 9 अगस्त को भी तेज बारिश होने की उम्मीद है. जबकि शनिवार और रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीनों दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है.
उत्तर प्रदेश में इन जिलों के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के चुनिंदा राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. गाजियाबाद और नोएडा में आंधी और हल्की बारिश का अनुमान है. साथ ही प्रदेश के 50 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट है. झांसी, प्रयागराज समेत करीब 28 जिलों में भारी बारिश हो सकती है.
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
