Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली और आसपास के राज्यों में भयंकर उमस और गर्मी से लोग बेहाल हैं. मानसून की पहली बारिश के बाद मौसम ने करवट तो ली है. लेकिन उमस बढ़ गई है. अब मौसम को लेकर मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन में बारिश को लेकर अनुमान जारी किया है. इसमें दिल्ली और उससे सटे इलाकों को लेकर अनुमान जारी किया गया है. इसके अलावा 7 अन्य राज्यों को लेकर भी मौसम पर बुलेटिन जारी किया है.
दिल्ली में कब होगी बारिश
IMD की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में बुधवार को मौसम बदल सकता है. इसके तहत मौसम विभाग ने मीडियम से हल्की बारिश की संभावना जताई है. साथ ही येलो अलर्ट भी जारी किया है. विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिनों में तेज बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. बता दें कि राजधानी में लोग उमस के चलते काफी परेशान हैं. शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर निकल गया था, जोकि 38.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था.

मौसम विभाग ने कहा कि 17 जुलाई को सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे. साथ ही मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने का अनुमान है. जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक फिसल सकता है. विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. क्योंकि अगले दो दिन मध्यम बारिश या गरज चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं.
दिल्ली में अगले 7 दिनों का मौसम
राजधानी दिल्ली को लेकर मौसम विभाग ने 7 दिनों के लिए अनुमान जारी किया है. इसके तहत 17, 18 और 19 जुलाई को तेज बारिश की संभावना जताई गई है. जबकि शनिवार और रविवार को हल्की बारिश से मौसम सुहाना रह सकता है. सोमवार को भी हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. अगले हफ्ते मंगलवार को मध्यम बारिश के अनुमान हैं.
इन राज्यों में भी बारिश के आसार
- IMD ने गुजरात में 18 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी दी है. जबकि 17 जुलाई को सौराष्ट्र और कच्छ में बारिश होने की संभावना है,
- 18 से लेकर 20 जुलाई के दौरान मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने 18 से 19 जुलाई को कोंकण और गोवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है,
- 18 से 20 जुलाई 2024 के बीच तेलंगाना में भी बारिश का अलर्ट है. आज 17 जुलाई को आंतरिक-दक्षिणी कर्नाटक में बारिश की चेतावनी है. इस दौरान तटीय कर्नाटक में भी बारिश होगी.
- मौसम विभाग ने कहा कि आज 17 जुलाई को केरल और माहे में भारी बारिश होने की संभावना है. 18 से 19 जुलाई को भी बारिश का अलर्ट है.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
