Delhi Weather Update: मानसून के बाद देशभर में बारिश कर रहे. लेकिन मध्य भारत में झमाझम बारिश का इंतजार फिलहाल सब कर रहे. क्योंकि गर्मी और उमस ने हाल बेहाल कर रखा है. राजधानी दिल्ली में तापमान सामान्य से ज्यादा रह रहा. साथ ही उमस से और ही हालत खराब है. ऐसे में लोग झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे. ताकी गर्मी और उमस से राहत मिल सके. मौसम विभाग ने भी आज 18 जुलाई के लिए अनुमान जारी कर दिया है.
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने जारी ताजा बुलेटिन में कहा कि राजधानी दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. यानी हल्की बारिश की संभावना है. इससे पहले बुधवार को भी कई हिस्सो में हल्की बारिश हुई थी. जबकि तापमान न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा था. अधिकतम तापमान तो 38 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा.
देशभर में कैसा रहेगा वेदर?
IMD ने कहा कि कोंकण और गोवा, गुजरात, तटीय कर्नाटक और केरल में अगले 24 घंटों के दौरान मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है. विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों पर भारी वर्षा का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश के तराई वाले इलाकों, बिहार, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है. मौसम विभाग ने कहा कि झारखंड, ओडिशा, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, रायलसीमा, तमिलनाडु, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश संभव है.
गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण गुजरात तट से उत्तरी केरल तट तक एक गर्त बना हुआ है, जिसकी वजह से कर्नाटक-केरल के तटीय इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. यही कारण है कि IMD ने इन इलाकों के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसे 18 जुलाई तक बढ़ा दिया है. साथ ही शुक्रवार यानी19 जुलाई को इसके आसपास पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र विकसित होने की संभावना है. इसके बाद बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल, ओडिशा, झारखंड, सिक्किम में बारिश की उम्मीद है.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
