Delhi Weather Update: तेज धूप, गर्मी और उमस ने दिल्ली में रहने वाले लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है. अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा. पिछले दिनों बारिश के बाद तेज धूप से उमस बढ़ गई है. ऐसे में लोगों को राहत की आस है कि कब बादल छाएंगे और उमसभरी गर्मी से राहत मिलेगा.
मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. इसमें दिल्ली-NCR में बारिश को लेकर अनुमान जारी किया है. ताजा बुलेटिन में दिल्ली में 3 दिन तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
राजधानी दिल्ली में पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद एक बार फिर बादल का इंतजार है. मौसम विभाग ने मौजूदा हालात को देखते हुए ताजा अनुमान जारी किया है. इसके तहत दिल्ली-NCP में 30 जुलाई से 1 अगस्त तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

IMD ने कहा कि 30 जुलाई से 1 अगस्त के दौरान दिल्ली में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक दिल्ली-NCR में अगस्त महीने की शुरुआत बारिश के साथ होगी. यानी नए महीने के साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. साथ ही शहर के तापमान में भी गिरावट आएगी.
आगे भी बारिश का अनुमान है. IMD ने कहा कि 2 से 4 अगस्त तक हल्की बारिश होने की संभावना है. यानी दिल्ली में आने वाले एक हफ्ते तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान है.
इन इलाकों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने अपनी ताजा बुलेटिन में कहा कि दिल्ली के साथ NCR में भी 3 दिन तक बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है. आज गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश की संभावना कम है. हालांकि, बादलों की आवाजाही जारी रहेगी, जिससे तापमान थोड़ा गिर सकता है.
नोएडा और गाजियाबाद में हल्की बारिश या बारिश की बौछारों का अनुमान है. मौसम विभाग ने कहा कि 31 जुलाई को पूरे NCR में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है. बारिश से शहर के तापमान में गिरावट आएगी. इससे उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
