देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी से हाल-बेहाल हो गया है. लगातार तापमान 40 डिग्री के पार रह रहा. दिल्ली में मंगलवार को तापमान 44 डिग्री रही, जबकि रात को तापमान सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा रही, जोकि 12 साल में सबसे ज्यादा गर्म रात रही. इस दिन 35.2 डिग्री तापमान रहा. दिल्ली में भयंकर गर्मी के चलते पिछले 24 घंटों में 33 लोगों की मौत हो चुकी है. साथ ही राजधानी से सटे इलाकों में भी हालत खराब है. भयंकर गर्मी के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.
पहाड़ी इलाकों तक पहुंचा गर्मी की आंच
मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में, उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिण बिहार, उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार ही रहने वाला है. यहां अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री रहने का अनुमान है. गर्मी का कहर केवल मैदानी क्षेत्रों में ही नहीं है, बल्कि पहाड़ी इलाकों में भी गर्मी से लोग परेशान हैं. जम्मू & कश्मीर के कठुआ में अधिकतम तापमान 49.6 डिग्री तक पहुंच गया, जोकि अब तक का रिकॉर्ड है.
आखिर कब होगी बारिश?
भयंकर गर्मी के बीच मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली-NCR में 20 और 21 जून को कई ईलाकों में हल्की बारिश होने के अनुमान हैं. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. विभाग ने कहा कि एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. ऐसे में अगले 2 दिनों में इसका असर भी दिख सकता है. इसके तहत दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है.

यूपी में देरी से पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग की ताजा बुलेटिन के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भी मानसून देरी से पहुंच सकता है. ला-नीनो के चलते लोगों को प्रचंड गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है. इसी वजह से ही UP में 25 जून को पहुंचने वाला मानसून अब देरी से पहुंचेगा. IMD के अनुमान के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, गंगा के मैदानी इलाकों में बिहार, झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
