Delhi Weather Update Today: दिल्ली में इस बार ठंड ने अभी तक दस्तक नहीं दी है। IMD की नई रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर में धुंध की चादर छाई रहेगी और 15 नवंबर के बाद ही तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक इस बार दिल्ली वालों को ठंड के लिए थोड़े दिन और इंतजार करना पड़ेगा। हाल ही में दिल्ली के मौसम के बारे में IMD ने जानकारी दी है। चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

दिल्ली में दिसंबर से शुरू होगी कड़ाके की ठंड
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार कड़ाके की ठंड 15 दिसंबर के बाद दिल्ली के लोगों को देखने को मिल सकती है। फिलहाल 15 नवंबर तक राजधानी के मौसम में अधिक बदलाव होने की उम्मीद कम है। दिल्ली में सुबह और रात के समय स्मॉग रहने की संभावना है। 13 नवंबर तक, अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री तक रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, स्मॉग की चादर 11 नवंबर तक दिल्ली में छाई रहेगी। 12 और 13 नवंबर को कोहरा देखने को मिल सकता है। दिल्ली को छोड़कर उत्तर भारत के अन्य राज्यों में धीरे-धीरे ठंड आ रही है, कुछ राज्यों में तापमान गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 नवंबर के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड और बढ़ेगी।
अन्य राज्यों में जल्द आएगी सर्दी
उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है। लेकिन दिन में अभी भी तेज धूप निकलने के चलते गर्मी का एहसास हो रहा है।
डब्ल्यूएमओ का कहना है कि भारत के उत्तरी भागों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, ये भी अनुमान जताया गया है कि आने वाले दिनों में राजस्थान में तापनमान और गिर सकता है, जिससे सर्दी बढ़ सकती है।
दिल्ली में प्रदूषण का कहर
सीपीसीबी के मुताबिक दिल्ली का आज ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स 301 और 400 के बीच रहा है जो कि एक्यूआई की बहुत खराब श्रेणी में माना जाता है। पिछले कुछ हफ्तों से दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक है, जिसका मुख्य कारण पराली जलना, दिवाली के समय हुई आतिशबाजी और हवा की कम गति माना जा रहा है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications