Delhi Weather Today: आज 5 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव है, जिसमें 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. इससे एक दिन पहले हल्की बूंदाबांदी से मौसम बदल गया है. हालांकि, बुधवार को दिल्ली का मौसम साफ रहने की उम्मीद है, तापमान 10 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश नहीं होगी. सुबह कोहरे के बावजूद दिन भर स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है.
तापमान और मौसम का हाल
5 फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच सकता है. दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है. इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 4.4 डिग्री अधिक था. अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक था.

दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मंगलवार को सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 249 दर्ज किया. यह 'खराब' कैटेगरी में आता है. 201 से 300 के बीच AQI मान 'खराब' माना जाता है. हालाकि, मंगलवार को सुबह 8:30 बजे आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया. इसके अलावा मंगलवार रात भर कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई.
दिल्ली में 70 सीटों पर मतदान
दिल्ली में बुधवार यानी 5 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, ऐसे में लोगों की दिलचस्पी मौसम के पूर्वानुमानों में है। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहने की उम्मीद है. बारिश न होने और मध्यम तापमान के कारण चुनाव सुचारू रूप से संपन्न होने में मदद मिलेगी.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications