प्रचंड गर्मी के कहर से अब मध्य भारत को भी राहत मिल गई है. देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश से तापमान फिसल गया है. मौसम के करवट बदलने से सुबह सुहानी हो गई है. मौसम विभाग ने कहा कि ये प्री-मानसून की बारिश है. यानी अगले 2 से 3 दिन में मानसून की एंट्री राजधानी दिल्ली में होने वाली है. फिलहाल इस बारिश से हीटवेव और रिकॉर्डतोड़ तापमान से राहत तो मिल गई है. राजधानी दिल्ली के अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी मानसून पहुंच चुका है. इसके अलावा कई अन्य जगहों पर आज भी इंद्रदेव की कृपा हो सकती है.

कैसा राजधानी दिल्ली का मौसम?
राजधानी दिल्ली और दिल्ली NCR में बारिश और हल्की हवाओं ने मौसम बदल दिया है, जिससे लोगों को काफी मिली है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी दिल्ली में पारा 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. आज शाम को भी हल्की बारिश का अनुमान है.
यहां पर 3 जुलाई तक भारी वर्षा का अनुमान है. राजधानी में बारिश के चलते प्रदूषण से भी राहत मिलेगा, जोकि आज थोड़ा कम रहेगा. IMD ने ताजा बुलेटिन में कहा कि आज NCR, UP, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, बिहार और झारखंड में मध्यम बारिश का अनुमान है.
अन्य राज्यों में भी भारी बारिश
मध्य भारत में मानसून के पहुंचने से पहले दक्षिण भारत में पहले से एक्टिव है. केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, असम में आज भी बारिश का रेड अलर्ट जारी है. कर्नाटक में तो भारी बारिश के अनुमान से स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications