Delhi Weather Today: तेज गर्मी से दिल्ली और आसपास के लोग बेहाल हैं. तापमान बढ़ने की वजह से उमस बढ़ गई है. NCR में कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. वहीं. गुजरात, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही. ऐसे में मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों के लिए अनुमान जारी किया है. साथ ही नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
कैसा रहेगा दिल्ली और NCR का मौसम?
दिल्ली-NCR में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश के बाद दिल्ली में यह सिलसिला जारी रहने वाला है. अगले 2 दिन के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. आज राजधानी दिल्ली समेत राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और वेस्ट यूपी समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है. दिल्ली में आज बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
IMD ने कहा कि राजधानी दिल्ली में 5 सितंबर को भी हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिल्ली में 6 और 7 सितंबर को भी बादल छाए रहेंगे. साथ ही हल्की बारिश की संभावना है.
इसके बाद 8 और 9 सितंबर को भी राजधानी दिल्ली में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं. इस दिन राजधानी में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियल तक रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.
अगस्त में मानसून में जमकर बरसे बादल
मानसून के लिहाज से अगस्त का महीना धमाकेदार रहा. इस महीने में बादल सामान्य से 16% ज्यादा बरसे. हालांकि, अच्छी बारिश के बावजूद अगस्त में बढ़े तापमान से लोगों का हाल बेहाल रहा. अगस्त में औसतन न्यूनतम तापमान और औसत तापमान साल 1901 के बाद से चौथा सबसे ज्यादा गर्म महीना रहा.

सितंबर महीने के लिए कैसा रहेगा मानसून?
मौसम विभाग ने कहा कि चालू महीने में देश में बारिश सामान्य से ज्यादा होने की उम्मीद है. इस दौरान उत्तर बिहार, उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्वी भारत के ज्यादा हिस्से, उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्से और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में बारिश सामान्य से कम होने की आशंका है. हालांकि, अगस्त में हुई अच्छी बारिश की वजह से खरीफ की फसल की बुवाई पर सकारात्मक असर पड़ा है.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
