Delhi Weather Today: देशभर में मानसून के बादल झमाझम बरस रहे. इससे आम जन-जीवन भी प्रभावित हुआ है. बादलों के बरसने से कई जगहों पर अभी हालत अच्छी नहीं है, लेकिन अब मानसून की वापसी की तारीख भी धीमे-धीमे करीब आ रही है. आमतौर पर राजधानी दिल्ली में मानसून सितंबर की 17 तारीख तक लौट जाता है. हालांकि, इस साल देरी होगी. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ताजा अपडेट जारी कर दिया है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
IMD के ताजा अनुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर सहित देश के अन्य भागों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. हालांकि, पूर्वी तट और उत्तर-पूर्वी भारत के राज्यों में 22 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली से मानसून की वापसी की तारीख करीब आ रही है.

क्योंकि यहां मानसून वापसी की सामान्य तारीख 25 सितंबर है, अगले चार दिनों में 21-22 सितंबर के वीकेंड में बारिश कम होने की उम्मीद है. हालांकि, बंगाल की खाड़ी में नए वेदर सिस्टम से 25-26 सितंबर के आसपास के राज्य में भारी बारिश ला सकती है. नतीजनत, दिल्ली में मानसून की निर्धारित तारीख थोड़ी आगे भी बढ़ सकती है. झमाझमा बारिश से तापमान घट रहा है.
दिल्ली में लगातार हो रही बारिश
दिल्ली-एनसीआर में मानसून का मौसम इस साल ज़्यादा ही मेहरबान रहे. क्योंकि लगभग हर दूसरे दिन यहां मध्यम से भारी बारिश हो रही. IMD ने बताया कि बारिश का सिलसिला अक्टूबर के पहले हफ्ते तक भी जारी रह सकता है, जोकि आमतौर पर सितंबर के अंत तक कम हो जाती है. मध्य-प्रशांत महासागर से तूफान यागी हजारों किलोमीटर का सफर करके उत्तर-भारत तक पहुंच गया है. यही वजह है कि मानसून में देरी होगी. इससे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड में भारी बारिश ला दी है.
दिल्ली में औसत और सालाना बारिश सितंबर की शुरुआत में ही 1,000 मिमी के आंकड़े को पार कर चुकी है. वहीं, असामान्य मात्रा में बारिश की वजह से राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून की धीमी वापसी भी हो सकती है, जिसके अब सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है. यह संकेत दे रहा है कि भारत से मानसून की वापसी लगभग 10-15 दिनों तक आगे बढ़ सकती है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
