Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में पिछले हफ्ते से झमाझम बारिशे काफी राहत मिली. खासकर उमसभरी गर्मी से छुटकारा मिला. ऐसे में क्या इस हफ्ते बारिश होगी या फिर उमस वाली गर्मी से एक बार फिर लोगों को समस्या होने वाली है. देशभर में भारी बारिश तबाही मची हुई है. आज देशभर में कैसा मौसम रहने वाला है. इस पर मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है.
राजधानी में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने कहा कि राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे. इसके साथ हल्की बारिश होने की भी पूरी संभावना है. दिनभर तापमान भी सामान्य रहने वाला है. इसके तहत शहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. यही नहीं सोमवार को भी हल्की बारिश फिर 6 अगस्त को बारिश बढ़ने का अनुमान है. IMD ने 6 और 7 अगस्त के लिए हल्की से मध्यम बारिश के चलते येलो अलर्ट भी जारी किया है.
IMD ने कहा कि 8 और 9 अगस्त को भी दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. इससे पहले शनिवार यानी 3 अगस्त को सुबह धूप के बाद दोपहर 3 बजे के आसपास कुछ इलाकों में बौछार पड़ी. सफदरजंग में 0.4 मिमी, पालम में 0.2 मिमी, लोदी रोड में बूंदाबांदी, मयूर विहार में एक मिमी बारिश दर्ज की गई.

देश के अन्य हिस्सों के लिए अनुमान
मौसम विभाग ने कहा कि आज 4 अगस्त को देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी बारिश की संभावना के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है. कोस्टल कर्नाटक, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
J&K, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, सौराष्ट्र, कच्छ, मरठवाड़ा, साउथ इंटीरियर कर्नाटक और केरल में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है. वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी, बिहार, झारखंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोराम और त्रिपुरा में भी आज बारिश की उम्मीद है.
More From GoodReturns

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications