Delhi Weather Update Today: सावन का महीना आज से शुरु हो गया है, लेकिन दिल्ली में लोग अभी भी बारिश के इंतजार में बैठे हैं। कल दिल्ली में कुछ देर बूंदाबांदी के बाद भी लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान कर दिया। इस जुलाई अब तक लोगों को तेज या भारी बारिश देखने को नहीं मिली है। आइए आपको बताते हैं कि आईएमडी ने सावन के महीने की शुरुआत के साथ मौसम से जुड़ी क्या गुड न्यूज दी है।

क्या सावन में झूमकर बरेसेंगे बादल?
आईएमडी ने एक ऐसी जानकारी भी है जिससे दिल्ली के लोगों को राहत मिलेगी। आईएमडी के अनुसार, आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में यहां पर कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं बारिश होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।
कैसा रहेगा इस हफ्ते मौसम?
आज सावन की शुरुआत के साथ बारिश होने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। वहीं, 23 जुलाई को भी येलो अलर्ट किया गया है। आज आसमान में बादल छाए रहेंगे हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 23 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। इसके अलावा 24 और 25 जुलाई को बारिश हल्की पड़ जाएगी। बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 33 से 34 और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, 26 और 27 जुलाई को एक बार फिर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री तक बना रह सकता है। न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री तक रहने की संभावना है।
इन जगहों पर ऑरेंज अलर्ट
इसके अलावा अन्य राज्यों की बात करें तो गोवा में मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें तटीय राज्य के दो जिलों में भारी बारिश की संभावना की गई है, जहां रविवार को भारी बारिश हुई। इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।


Click it and Unblock the Notifications