Delhi Weather Today: आमतौर पर मध्य-भारत में इस समय मानसून आखिरी फेज में होता है, लेकिन इस साल मौसम का ट्रेंड बदल गया है. मानसून की विदाई देरी से होगी. झमाझम बारिश के बाद अब दिल्ली और NCR का मौसम थोड़ा ठंडा हो गया है. धूप की आंच भी नरम हो गई है. मौसम विभाग ने ताजा अनुमान जारी कर अगले 5 दिन के लिए मौसम के संभावित हाल बताएं हैं.
मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली और NCR में मौसम साफ रहने वाला है. इस दौरान एकाध बार आसमान में थोड़े बादल देखने को मिल सकता है. IMD ने कहा कि दिल्ली में अगले 5 दिनों तक कोई बारिश नहीं होगी.
मौसम साफ रहेगा. बता दें कि पिछले 2 से 3 दिनों में बारिश के चलते दिल्ली-NCR में तापमान गिरा दिया है. हालांकि, बारिश का सिलसिला थमते ही तापमान एक बार फिर बढ़ गया है. पूर्वी तट और उत्तर-पूर्वी भारत के राज्यों में 22 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है.
अगले 5 दिन तापमान रहेगा कम
IMD ने कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान तापमान बढ़ सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि देश के अन्य हिस्सों में आज 21 सितंबर में मीडियम बारिश का अनुमान है. इन हिस्सों में ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना शामिल हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक कुछ जगहों पर 1 या 2 बार भारी बारिश भी हो सकती है. वहीं, बिहार, झारखंड, केरल और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, पूर्वी मध्य प्रदेश और कर्नाटक में भी आज हल्की बारिश की संभावना है. IMD ने अंडमान-निकोबार को लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
फिर लौट भी सकता है बारिश का मौसम
IMD ने कहा कि मानसून वापसी की सामान्य तारीख 25 सितंबर है. अगले चार दिनों में 21-22 सितंबर के वीकेंड में बारिश कम होने की उम्मीद है. हालांकि, बंगाल की खाड़ी में नए वेदर सिस्टम से 25-26 सितंबर के आसपास के राज्य में भारी बारिश ला सकती है. नतीजनत, दिल्ली में मानसून की निर्धारित तारीख थोड़ी आगे भी बढ़ सकती है. झमाझमा बारिश से तापमान घट रहा है.
दिल्ली में औसत और सालाना बारिश सितंबर की शुरुआत में ही 1,000 मिमी के आंकड़े को पार कर चुकी है. वहीं, असामान्य मात्रा में बारिश की वजह से राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून की धीमी वापसी भी हो सकती है, जिसके अब सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है. यह संकेत दे रहा है कि भारत से मानसून की वापसी लगभग 10-15 दिनों तक आगे बढ़ सकती है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
