Delhi Weather Prediction: देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है. राजधानी दिल्ली में रविवार की शाम को भारी बारिश हुई, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. हालांक, दिल्ली मौसम विज्ञान केंद्र ने इस बारिश को लेकर पहले ही अनुमान जारी कर दिया था. इसके मुताबिक तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद जताई गई. मौसम में तेजी से बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ है.
रविवार को कैसा रहा दिल्ली का मौसम?
राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह हल्की धूप खिली और बादल लगातार छाए रहे. 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं. शाम 6 से 7 बजे के बीच हुई बारिश की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.
पश्चिमी विक्षोभ का मौसम पर असर
दिल्ली मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के दिल्ली के मौसम पर असर दिखा. कल शाम को बारिश होने के कारण आज से ठंड बढ़ सकती है. सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि 14 दिसंबर तक बादलों की आवाजाही जारी रहेगी.

इसके अलावा 9 दिसंबर को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की सभावना है. इस लिहाज से हफ्ते में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है.
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक 9 दिसंबर को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज़ हवाएं चलने और घना कोहरा छाए रहने के साथ ठंड बनी रहेगी. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते पूरे हफ्ते ठंड बनी रहने की संभावना है. दिल्ली में रहने वालों को इस अवधि के दौरान सर्द सुबह और तापमान में उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहना चाहिए.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
