Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में इस हफ्ते बारिश न होने की वजह से तापमान बढ़ गया था. लेकिन आज सुबह से ही आसमान में बादल होने की वजह से मौसम सुहाना हो गया है. क्योंकि तापमान गिर गया है. इससे उमस वाली गर्मी राहत मिल गई है. मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अनुमान के मुताबिक दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में 27, 28 और 29 सितंबर को बारिश होने की संभावना है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल दिल्ली में ठंड का सीजन समय से पहले आ जाएगा.
राजधानी में तापमान गिरा
IMD की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक आज शुक्रवार को दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान तापमान भी गिर जाएगा. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. फिर से 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे.

हालांकि, बारिश की संभावना कम है. इससे पहले दिल्लीवासी तेज धूप और उमस से परेशान थे. ऐसे में लोगों को लग रहा था कि मानसून लौट चुका है. बताते चलें कि राष्ट्रीय राजधानी में कल यानी गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा, जोकि 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
दिल्ली में जल्द आएगी ठंडा?
मौजूदा हफ्ते को छोड़ दें तो दिल्ली और NCR इलाकों में तापमान गिरा है. लगातार बारिश की वजह से शहर में 14 साल बाद पहली बार दिल्ली का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे फिसल गया था. बारिश और तेज हवाओं का संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए अलर्ट जारी किया है. इससे तापमान और गिरने की संभावना है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली में ठंड समय से पहले आ सकती है.
इन इलाकों में भी बारिश की संभावना
राजधानी दिल्ली के अलावा आज 27 सितंबर को उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट है. खासकर पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करें तो इन इलाकों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान मध्य प्रदेश और बिहार-झारखंड के कुछ इलाकों में भी बारिश हो सकती है.
महाराष्ट्र में बारिश से हाल-बेहाल
महाराष्ट्र में मानसून की वापसी से हालात खराब है. तेज बारिश की वजह से रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ा है. भारी बारिश के अनुमान से स्कूल और कॉलेज बंद कर दिया गया है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए पालघर और नासिक के कुछ स्थानों पर भारी बारिश अलर्ट जारी किया है. इस दौरान गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं की भी संभावना है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications