Delhi Weather Today: देश की राजधानी दिल्ली में इस समय तक आमतौर पर मानसून की वापसी हो जाती है. हालांकि, इस बार सितंबर महीने में मानसून की वापसी आगे बढ़ गई है. बीते दिनों लगातार बारिश से शहर का मिजाज बढ़िया हो गया था. दिल्ली में तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई थी, लेकिन पिछले 2-3 दिन में बारिश न होने से तापमान एक बार फिर बढ़ गया है. अब तेज धूप से लोग परेशान भी हो रहे. मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए अगले 2 दिन का अनुमान जारी किया है.
अगले दो दिन कैसे रहेंगे?
मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अनुमान के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को वेदर साफ रहेगा. इस दौरान एकाध बार आसमान में बादल दिखाई दे सकते हैं. लेकिन बारिश के संभावना बेहद कम है. तापमान भी बढ़ सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. हालांकि, राजधानी में बुधवार से अगले 3 दिन तक हल्की बारिश का अनुमान है. इससे तापमान गिरने का अनुमान भी है. इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक बना रह सकता है.

तेज धूप ने उमस बढ़ी
राजधानी में पिछले दिनों धूप से उमस बढ़ गई है. शहर में रविवार को सुबह ही धूप निकल गई थी, जो पूरे दिन रहा. इससे तापमान बढ़ा है. इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया, जोकि 36 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में नमी का स्तर भी 92 से 57 प्रतिशत तक रहा.
इस बार जल्द आएगी ठंड?
दिल्ली में इस तापमान गिरने का रिकॉर्ड भी बना है. पिछले 14 सालों में पहली बार सितंबर महीने में तापमान 17 डिग्री के नीचे फिसल गया है. आगे और भी गिरने का अनुमान है. दरअसल, IMD ने 25 सितंबर को राजधानी में भारी बारिश का अनुमान जताया है. इस दौरान पूरा हफ्ते बारिश हो सकती है. इससे शहर में तापमान और गिर सकता है. ऐसे में दिल्ली और NCR के इलाकों में समय से पहले ठंड का अगमन हो सकता है. बता दें कि दिल्ली में पिछले 3 दिनों से बारिश थमी हुई है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
