Delhi Weather Today: दिल्ली के मौसम के मिजाज में बदलाव आने लगा है. सुबह और रात में तापमान गिर रहा है. गुलाबी ठंड का अहसास दोनों ही पहर हो रहा. लेकिन दोपहर में तेज धूप से गर्मी बढ़ जाती है. मौसम के इस बदलाव से मौसमी बीमारी भी तेजी से बढ़ी है. हालांकि, आने वाले दिनों में राजधानी में तापमान गिरने ही वाला है. मौसम को लेकर IMD ने अगले हफ्ते तक का अनुमान जारी किया है. इसके मुताबिक तापमान में धीमे-धीमे गिरावट दर्ज की जाएगी.
तेज धूप से जल्द मिलेगा राहत
दिल्ली के लोग जो तेज धूप की परेशानी से जूझ रहे हैं, उन्हें राहत की उम्मीद है. मौसम में बदलाव की उम्मीद है, सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ेगी. रविवार यानी 20 अक्टूबर से मौसम में एक अहम बदलाव शुरू होने वाला है, जिसमें अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है. साथ ही हवा में ठंडक बढ़ेगी जो सर्दियों के आने का संकेत भी है.

दिल्ली में पारा और गिरेगा
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी. 20 अक्टूबर तक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है, इसके बाद 21 अक्टूबर को तापमान में और गिरावट आएगी, जोकि 33 डिग्री सेल्सियस तक फिसल जाएगा. फिर आगे 22 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा.
ठंड आने के मिल रहे संकेत
IMD ने बताया कि अगले हफ्ते के 27 अक्टूबर तक पारा 31 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 19 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच फिसल सकता है. चुंकि ठंड के मौसम का इंतजार सिर्फ़ तापमान में गिरावट से ही नहीं होता. दिल्ली के लोग सर्दियों के आने का भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, जिसे लेकर 27 अक्टूबर के बाद थोड़ा और स्पष्ट हो हो जाएगा.
आज कैसा रहेगा मौसम
राजधानी में सर्दियों के आने का सही समय फिलहाल तो निश्चित नहीं है. आज शनिवार को मौसम सामान्य रहेगा. इस दौरान अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस और रात में 19 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है.


Click it and Unblock the Notifications