Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में प्रचंड गर्मी से बड़ी राहत मिल गई है. यहां शुक्रवार को भीषण गर्मी के बाद शाम को मौसम में अचानक से बदलाव देखने को मिला. शाम 7:30 बजे तक बादल छा गए और हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने लगीं. इसके तुरंत बाद बारिश हुई और कुछ इलाकों में ओले भी गिरे. मौसम विभाग ने शुक्रवार दोपहर के लिए पहले ही बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था.
बारिश के साथ पड़े ओले
गीता कॉलोनी, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों सहित कई स्थानों पर ओला गिरने की जानकारी मिली. बुराड़ी, रोहिणी, बादली, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, डीयू, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, मुंडका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, शाहदरा, विवेक विहार, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, लाल किला, प्रीत विहार, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक और आईटीओ में बूंदाबांदी और बारिश हुई.
आज कैसे रहेगा मौसम का हाल?
मौसम विभाग ने शनिवार की शाम को फिर से तूफानी मौसम का अनुमान दिया है, जिसमें भारी बारिश की उम्मीद है. हवा की गति 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. हालांकि, शुक्रवार को दिन में गर्मी बनी रहेगी, क्योंकि सूरज की चमक और गर्म हवाओं के कारण तापमान में उछाल आएगा.

IMD के मुताबिक 19 अप्रैल को दिन में आसमान में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. फिर शाम तक घने बादल छा सकते हैं, जिससे 40 से 50 किमी/घंटा की गति से तेज तूफान आने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
20 अप्रैल के बाद से मौसम साफ रहने की संभावना है. हालांकि, दिनभर में हल्के रूप से बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस से लेकर न्यूनतम 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
दिल्ली में बदला मौसम
दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक था. अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा. पालम में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
रिज में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा. आया नगर में 41.2 डिग्री सेल्सियस और फरीदाबाद में दिन का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस दौरान न्यूनतम तापमान अलग-अलग रहा. इसमें राजघाट में 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि पीतमपुरा में 28.5 डिग्री सेल्सियस, नजफगढ़ में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, मयूर विहार में 26.6 डिग्री सेल्सियस, नोएडा में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
