Delhi weather today: दिल्ली वालो को धीरे-धीरे उमस भरी गर्मी से राहत मिलने लगी है. राजधानी दिल्ली में इस समय हवाओं में ठंडक है. आज यानी 28 सितंबर को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे. वहीं हल्की या बूंदाबांदी बारिश होने की संभावना है. वहीं देश के अन्य राज्य जैसे महाराष्ट्र, बिहार सहित मध्य प्रदेश में आज झमाझम बारिश हो सकती है. चलिए आज के मौसम का हाल जानते हैं.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
आज 28 सितंबर को दिल्ली में हल्की या बूंदाबांदी जैसी बारिश हो सकती है. वहीं राजधानी दिल्ली में ठंडी हवाएं भी महसूस की गई है. ऐसा लगता है कि अब दिल्ली के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है. आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. वहीं न्यूनतम तापमान आज 25 डिग्री सेल्सियस हो सकता है.
कल यानी 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे. लेकिन बहुत ही कम बरसात होगी. इन दिनों अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस हो सकता है.
आज महाराष्ट्र में कैसा रहेगा मौसम?
बीते कुछ दिनों से महाराष्ट्र में तबाड़तोड़ बारिश हो रही है.जिसकी वजह से यहां के लोग काफी परेशान है. लेकिन अब ऐसा लगता है कि लोगों की परेशानी दूर होने वाली है. महाराष्ट्र में बारिश को देखते हुए स्कूल-कॉलेज तक बंद करना पड़ा था. वहीं भारी बारिश का प्रभाव रेलवे और फ्लाइट्स पर पड़ा. भारी बारिश के चलते कई ट्रेन रद्द हो गई. आज 28 सितंबर को महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में आज से बारिश कम होना शुरू हो जाएगी. आपको बात दें की महाराष्ट्र में चल रही तबाड़तोड़ बारिश की वजह से पीएम मोदी का पुणे में दौरा भी कैंसिल हो गया है.
मध्य प्रदेश और बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
सबसे पहले मध्य प्रदेश की बात करते हैं. मध्य प्रदेश के भोपाल में कल हल्की बारिश देखी गई. मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, दतिया, गुना, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, इंदौर, कटनी, जबलपुर समेत कई इलाकों में आज या तो आसामान साफ रहेंगे या फिर हल्की बारिश हो सकती है.
वहीं बिहार के कई जिलों के लिए आज मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया की बिहार के कई जिलों में बारिश की वजह से अचानक बाड़ का खतरा भी पैदा हो सकती है. मौसन विभाग के अनुसार आज बिहार के समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, बक्सर, भोजपुर, सारण, वैशाली, पटना, भागलपुर और कटिहार को सावधान रहने की जरूरत है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
