Delhi Weather Today: दिल्ली में तेज हवाओं और पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. बुधवार (5 मार्च) को राजधानी में आसमान साफ रहा. हल्की धूप खिली और 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 1.6 डिग्री कम है.
दिल्ली में हवा हुई साफ
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक बुधवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता अपेक्षाकृत साफ रही. वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 119 रहा, जो इसे मीडियम कैटेगरी में रखता है. एनसीआर के शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक से मध्यम स्तर तक रही. इन आंकड़ों में तत्काल कोई इजाफा होने की उम्मीद नहीं है.
आज कैसा रहेगा मौसम और तापमान?
मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को भी मौसम साफ रहेगा. इस दौरान 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. शुक्रवार से हवा का दौर खत्म होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री सेल्सियस और 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या
मौसम के बदलने की वजह से बुखार और सर्दी की संख्या तेजी से बढ़ी है. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में मौसम के बदलते ही बुखार और खांसी के मामलों में इजाफा हुआ है. अकेले बुधवार को ही जिला एमएमजी अस्पताल में दो मरीज आए, जबकि संयुक्त अस्पताल में एक हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचे. फिजीशियन ओपीडी में लंबी कतारें देखी गईं, क्योंकि डॉक्टर नियमित समय के बाद भी परामर्श देते रहे.

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक संजयनगर के संयुक्त अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को कुल 1031 मरीज रजिस्टर्स हुए. सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि इनमें 82 बीमार बच्चे थे, जिनमें से नौ को भर्ती करने की जरूरत थी. वहीं जिला एमएमजी अस्पताल में पुरुष, महिला, बच्चे और इमरजेंसी केस मिलाकर कुल 2157 मरीज आए.
एमएमजी अस्पताल के डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को बुखार के 397 मरीजों का इलाज किया गया, जिनमें 42 बच्चे थे. इसके अलावा, एंटी-रेबीज वैक्सीन की भी काफी मांग थी, जिसमें 412 लोगों ने वैक्सीन लगवाई. फिजीशियन ओपीडी के कमरा नंबर-34 में सबसे ज्यादा मरीज आए, जहां करीब 300 मरीज आए.
मौसम बदलने से हेल्थ पर पड़ा असर
हेल्थ ऑफिसर्स के मुताबिक लगातार चल रही हवाओं की वजह से आंखों से जुड़ी समस्याओं की संख्या भी बढ़ रही है. मरीजों की बढ़ती संख्या को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए बुधवार को परामर्श के लिए एमएमजी अस्पताल में दो एक्स्ट्रा डॉक्टरों को नियुक्त किया गया. दिल्ली में वर्तमान मौसम पैटर्न में जल्द ही बदलाव आने की उम्मीद है. क्योंकि शुक्रवार से तेज हवाएं थमने के बाद तापमान में वृद्धि होने लगेगी.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
