Delhi Weather Today: जुलाई की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम बदलने लगा है. कहीं बारिश से राहत मिल रही है, तो कहीं जलभराव और भूस्खलन जैसे हालात बन रहे हैं. कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में बारिश तो हो रही है, पर उमस अभी भी बनी हुई है.
दिल्ली-एनसीआर और यूपी में मौसम का मिजाज
4 जुलाई की सुबह दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में दिन की शुरुआत बूंदाबांदी से हुई. मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है. वहीं, यूपी के दोनों छोर में मौसम का पैटर्न अलग बना हुआ है. जहां एक तरफ पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना कम है, तो वहीं पूर्वी यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिमी यूपी में बादल छाए रहेंगे और गर्मी थोड़ी परेशान कर सकती है.
उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश ही बारिश
उत्तराखंड में बारिश थोड़ी धीमी पड़ी है, लेकिन पहाड़ों पर बादल मंडरा रहे हैं और बौछारें पड़ रही हैं. केदारनाथ यात्रा को सोनप्रयाग के पास मुनकटिया में भूस्खलन के बाद अस्थायी रूप से रोका गया है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट और फ्लैश फ्लड वार्निंग जारी है. लगातार भारी बारिश के आसार हैं.

बिहार-झारखंड में बादल बरसने को तैयार
बिहार और झारखंड में कई इलाकों में तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है.
किन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट?
मौसम विभाग ने जिन राज्यों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड शामिल हैं.
मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों में लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. लगातार बारिश से नदियों और जलाशयों का जलस्तर बढ़ सकता है, इसलिए बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
