Delhi Weather Today: देश राजदानी नई दिल्ली में तापमान फिर से बढ़ रहा है. सोमवार को यह 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया. अब आज मंगलवार और कल बुधवार को तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी कमी आएगी. हालांकि, इसके तुरंत बाद तेजी से बढ़ोतरी की आशंका है. बता दें कि सोमवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम है.
आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान में मंगलवार को दिनभर वेदर कैसा रहेगा इस पर जानकारी दी गई है. इसके तहत साफ आसमान और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है. इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रह सकता है.
9 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक वीकेंट में बादल छाए रहेंगे, लेकिन 5 मार्च को आसमान साफ रहेगा और हफ्ते के पहले दिनों की तरह ही तेज हवाएं चलेंगी. अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री रहने की उम्मीद है. वहीं, 6 मार्च से 9 मार्च तक सुबह कोहरा छाए रहने और दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है.
इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 33 डिग्री और न्यूनतम 12 से 17 डिग्री के बीच रह सकता है. 8 और 9 मार्च को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. बता दें कि स्काईमेट के अनुसार जनवरी और फरवरी में बारिश कम हुई है.

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव होगा खत्म
मार्च के पहले दिन महीने के लिए औसत 19.1 मिमी के मुकाबले केवल 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इस हफ्ते मौसम ड्राय रहेगा, जिससे मंगलवार और बुधवार को हल्की हवाओं के बावजूद तापमान में और बढ़त होगी, जिससे थोड़ी राहत मिलेगी.
मार्च में सर्दियों से वसंत ऋतु में बदलाव होता है, उसके बाद प्री-मानसून की स्थिति बनती है. मार्च के आखिरी आधे हिस्से में आमतौर पर तापमान में तेजी से बढ़त देखी जाती है. जम्मू-कश्मीर और आस-पास के इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है.
दिल्ली के आसपास इलाकों में मौसम
यह विक्षोभ मुख्य रूप से पहाड़ी क्षेत्रों, तराई क्षेत्रों और पंजाब और हरियाणा के उत्तरी भागों को प्रभावित करेगा. दिल्ली दक्षिण में स्थित है और इस प्रणाली के प्रभाव से बाहर है, इसलिए दिल्ली-एनसीआर पर इसका कोई खास प्रभाव पड़ने की उम्मीद नहीं है. वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ 4 मार्च तक खत्म हो जाएगा, जिसके बाद 5 या 6 दिनों तक मौसम ड्राय रहेगा.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
