Delhi Weather Today: फेस्टिव सीजन देशभर में पीक पर है. आगे धमतेरस और फिर दिवाली है. राजधानी दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से टेंशन बढ़ने लगी है. क्योंकि एयर क्वालिटी इंडेक्स हर दिन बढ़ रहा. वहीं, सुबह और रात को तापमान गिरने और दोपहर में तेज धूप से तबियत बिगड़ रही. मौसम की इस चाल से सबकी निगाहें दिवाली तक मौसम के अनुमान पर है. क्योंकि पहाड़ों में समय से पहले बर्फबारी हो रही है.
दिल्ली में बदलने वाला है मौसम?
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूरे उत्तर भारत में मौसम में अहम बदलाव की उम्मीद है. यह विक्षोभ दिल्ली सहित मैदानी इलाकों में बढ़ते तापमान को रोकने के लिए तैयार है. जहां दिन के समय गर्मी है, जबकि सुबह और रातें ठंडी हैं.
आने वाले समय में मौसम बदलाव से दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलने का भी अनुमान है, जिससे अक्टूबर के अंत में तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग ने कहा कि दिवाली के बाद तापमान में ज्यादा गिरावट आने का अनुमान है. यानी सर्दियों की शुरुआत दिवाली के बाद शुरू हो जाएगी.
दिवाली तक कैसा रहेगा मौसम का हाल?
दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में इस समय मौसम गर्म है. खासकर दिन का तापमान बहुत ज़्यादा है. ओडिशा तट पर चक्रवात दाना के प्रभाव की वजह से यह गर्मी बरकरार रहने की उम्मीद है, जिससे 27 और 28 अक्टूबर के आसपास हवा में तापमान अधिक रहेगा.

मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस की रेंज में रह सकता है. जबकि इस दौरान न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
चक्रवात दाना का असर
चक्रवात दाना के प्रभाव से झारखंड में अलग-अलग एरिया में बारिश हुई है. खासकर कोल्हान क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हुई है. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आश्वासन दिया है कि राज्य प्रशासन चक्रवात की प्रगति और इसके संभावित प्रभाव पर बारीकी से नज़र रख रहा है.
झारखंड की ही तरह केरल में भारी बारिश हो रही है, जिससे कई जिलों में आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आठ जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जिसमें चक्रवाती गतिविधि के कारण 27 अक्टूबर तक खराब मौसम की स्थिति की चेतावनी दी गई है.
बिहार तक पहुंचा दाना चक्रवात का प्रभाव
चक्रवात दाना का असर बिहार तक पहुंच गया है, जिससे पूरे राज्य में तापमान में तीन से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. ठंड के साथ कई इलाकों में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि चक्रवात का असर कुछ और दिनों तक बना रहेगा, जिससे बिहार के पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और मध्य इलाकों में सामान्य से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. इससे तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
