Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अचानक न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली. इससे पहले मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए शीत लहर की आशंका जताई थी और येलो अलर्ट जारी किया था. हालांकि, पूर्वानुमान उम्मीद के मुताबिक नहीं हुआ.
दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य माना जाता है और पिछले दिन से 0.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य परिस्थितियों के अनुरूप नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम को लेकर अनुमान और तापमान में बदलाव
मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है, हालांकि सुबह और शाम के समय धुंध और कोहरा छा सकता है. अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शुक्रवार तक इसमें साढ़े चार डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जिससे सप्ताह के शुरू में पड़ रही ठंड से कुछ राहत मिली.

दिल्ली में तापमान में बदलाव
पालम, आया नगर और नजफगढ़ में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.3 डिग्री सेल्सियस, 6.4 डिग्री सेल्सियस और 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके उलट पीतमपुरा, मयूर विहार और राजघाट में सुबह की धीमी हवा की गति की वजह से 10.4 डिग्री सेल्सियस, 11.1 डिग्री सेल्सियस और 11.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. स्थानीय मौसमी परिस्थितियों में बदलाव के कारण दिल्ली और आस-पास के इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी हुई.
आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल?
शनिवार के पूर्वानुमान में रविवार के समान ही मौसम पैटर्न का संकेत दिया गया है, लेकिन शनिवार को पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में शीत लहर की चेतावनी दी गई है. शुक्रवार दोपहर बाद हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ गई और इसकी गति 14 से 16 किमी/घंटा के बीच रही. वीकेंड तक यह पैटर्न जारी रहने की उम्मीद है, जिसमें उत्तर-पश्चिम से 10 से 16 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलेंगी.
अगले हफ्ते ठंड से राहत मिलने की उम्मीद
तापमान में इस बदलाव की वजह से वीकेंट में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आ सकती है और अगले हफ्ते सोमवार से हवा की गति कम होने के कारण तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, अगले हफ्ते भीषण ठंड से राहत मिलने की संभावना है, जब तापमान में एक या दो डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़त होने की संभावना है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications