Delhi ka Mausam: प्रचंड गर्मी से दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में बीते कुछ दिनों से हाल बुरा हो रखा था. लेकिन आज भोर में करीब 3 बजे के आसपास मौसम ने एकाएक करवट ली. इसमें तूफानी हवाओं और तेज बारिश से मौसम ने अचानक रुख बदल दिया. नतीजनत, तापमान धड़ाम से गिर गया है. हालांकि, धूल भरी आंधी के चलते जान-माल का भी नुकसान हुआ है. स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है.
दिल्ली में मौसम ने बदली करवट
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम में बदल गया. इसमें भारी बारिश और आंधी आई. हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस इलाके के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह के मौसम का अनुमान जारी किया है. दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ और प्री-मानसून एक्टिविटीज का संयोजन इस अचानक बदलाव के लिए जिम्मेदार है. दिल्ली के ऊपर छाए बादलों की वजह से भी तूफ़ानी मौसम की स्थिति बनी.
खराब मौसम से फ्लाइट्स पर असर
राजधानी दिल्ली में मौसम खराब होने का असर उड़ानों पर भी देखने को मिल रहा. इसके तहत इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करीब 40 उड़ानों को डायवर्ट किया गया और 100 से अधिक उड़ानों में देरी हुई. एयरपोर्ट ने पैसेंजर्स को मौजूदा मौसम की स्थिति के कारण संभावित फ्लाइट्स में रुकावट के बारे जानकारी दी है. भारी बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे ट्रैफिक पर भी असर पड़ा है. जलभराव और तेज हवाओं के कारण सड़कें जाम हो रही हैं, कुछ इलाकों में पेड़ गिरने की भी खबरें हैं.

दिल्ली में गिरा तापमान
दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की उम्मीद है. कई दिनों तक गरज के साथ बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. आईएमडी ने इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने का अनुमान जताया है.
IMD ने पहले 1 से 3 मई तक येलो अलर्ट जारी किया था, जिसमें 4 से 6 मई तक हल्की बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में दिल्लीवासियों को सतर्क रहने की सलाह है कि वे तूफान के दौरान खुले इलाकों से बचें, खासकर पेड़ों या टिन की छतों से दूर रहें. बिजली गिरने के खतरे के कारण घर के अंदर रहने और लिमिटेड ट्रैवल करने की भी सलाह है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
