Delhi Weather Focecast: हाल के दिनों में दिल्ली-एनसीआर में तापमान में बदलाव देखा गया है. पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़त दर्ज किया गया है. हालांकि, सुबह और शाम की ठंड ने सर्दियों की शुरुआत के संकेत दिया. लेकिन दोपहर में गर्मी बढ़ने से हाल बेहाल है. दिवाली के आसपास ठंड के मौसम की आशंका के बावजूद, राजधानी इन उतार-चढ़ाव वाले तापमान के साथ-साथ बढ़ते प्रदूषण के स्तर से जूझ रही है.
दिल्ली में खराब हुई हवा
सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) को लागू किया है. दिवाली से पहले पटाखों की बिक्री लगा दी है. साथ ही पटाखों के इस्तेमाल पर रोक लगाकर बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए कदम उठाए हैं. इन उपायों का उद्देश्य शहर की वायु गुणवत्ता को सुरक्षित रखना है, जो कुछ क्षेत्रों में 'खराब' हो गई है, जबकि अन्य क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का 'मध्यम' स्तर दर्ज किया गया है.
दिल्ली में तापमान बढ़ा
दिल्ली में सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है, तापमान में भी बदलाव हो रहा है. शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से चार डिग्री अधिक है. इसी तरह, रात का तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है. यह 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

एनसीआर के मौसम पर क्या है अनुमान?
राजधानी के आस-पास के एनसीआर क्षेत्रों में भी बदलाव देखने को मिल रहे हैं, सुबह और शाम को ठंड बनी हुई है. नोएडा और गाजियाबाद जैसे स्थानों पर न्यूनतम तापमान क्रमशः 19 और 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 34 और 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दूसरी ओर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में तापमान में थोड़ी अधिक वृद्धि होने की संभावना है. जहां न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 20 और 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
