नई दिल्ली, अगस्त 25। दिल्ली वालों के लिए एक बहुत अहम खबर है। असल में बिजली के बिल का भुगतान करने से संबंधित नयी और जरूरी अपडेट सामने आई है। दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को यदि फ्री बिजली चाहिए तो उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा। इससे वे ये जाहिर करेंगे कि उन्हें सब्सिडी चाहिए या नहीं। इस समय दिल्ली सरकार सारे दिल्ली वालों को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त में दे रही है। मगर अब उपभोक्ताओं के पास दो विकल्प होंगे। पहला कि वे बिजली फ्री चाहते हैं और दूसरा नहीं।
हुई है अहम बैठक
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के ऊर्जा मंत्री ने फ्री बिजली के मुद्दे पर बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में की गयी है। बताते चलें कि ऊर्जा मंत्रालय इस समय उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पास ही है। एजेंडा यह है कि बिजली सब्सिडी लेना है या नहीं यह दिल्ली वालों को तय करना है।
जारी किया जाएगा फोन नंबर
अब बिजली सब्सिडी को चुनने की प्रोसेस को आसान बनाने का फैसला लिया गया है। आपको फ्री बिजली चाहिए या नहीं इसको बताने के लिए एक फोन पर मिस कॉल करनी होगी। ये नंबर जारी किया जाएगा। इस नंबर के जरिए दिल्ली के लोग अपनी मर्जी बता सकेंगे। इस फोन नंबर पर मिस कॉल के अलावा व्हाट्सएप मैसेज करने की भी सुविधा होगी।
47 लाख से अधिक परिवारों को फ्री बिजली
दिल्ली में 47,11,176 परिवारों को बिजली सब्सिडी दी जा रही है। मगर अब इस मामले में विकल्प मिलेगा। बता दें कि इस मुद्दे पर 1 अक्टूबर की तारीख बहुत अहम है। दरअसल इसी तारीख से सभी उपभोक्ताओं को विकल्प दिया जाएगा कि उन्हें बिजली मुफ्त चाहिए या नहीं। फ्री बिजली चाहने वालों के लिए अपनी इच्छा बताने के लिए उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
कई महीनों से विचार-विमर्श
दिल्ली में बिजली सब्सिडी को लेकर कई महीनों से विचार-विमर्श चालू है। इसमें लोगों का सुझाव लिया गया। इसमें ये बात सामने आई कि वे परिवार जो बिजली बिल भरने के लिए सक्षम है, उन्हें बिजली पर सब्सिडी देने के बजाय इन पैसों का उपयोग अन्य कामों पर किया जाए। जैसे कि ये पैसा स्कूल और अस्पताल पर खर्च पर किया जा सकता है।
51 लाख लोगों को फ्री बिजली
हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 1 सितंबर से राज्य के लगभग 51 लाख परिवारों को फ्री बिजली दी जाएगी। उन्हें बिजली के बिल का भुगतान नहीं करना होगा। मुख्यमंत्री ने 66 किलो बुटारी-ब्यास लाइन लोगो को समर्पित किया और कहा कि राज्य की आम आदमी सरकार ने समाज के हर वर्ग को हर बिल में 600 यूनिट फ्री बिजली देगी। इससे पंजाब के कुल 74 लाख परिवारों में से 51 लाख परिवारों को जीरो बिजली का बिल मिलेगा। ये सुविधा सितंबर महीने से शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि उनकी सरकार राज्य कि जनता से किए वादे को पूरा कर रही है। पंजाब में कुल 74 लाख बिजली उपभोक्ता हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications