DU College Recruitment 2024: अगर आप टीचिंग की जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए एक खास मौका आ चुका है। अब आप डीयू के टॉप कॉलेज में पढ़ा सकते हैं। डीयू के टॉप कॉलेज लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन (LSR) में असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी निकली है। इन पदों के लिए आप 9 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि अप्लाई करे का प्रोसेस क्या है।

इस वेबसाइट से करें आवेदन
आप अगर इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते तो इस जॉब के लिए एलएलआर कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट sr.edu.in या डीयू की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा या फिर आप www.du.ac.in पर आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 9 अगस्त 2024 है।
इतनी मिलेगी आपको सैलरी
इस पद पर चयन के बाद उम्मीदवारों की सैलरी एकेडमिक पे लेवल 10 के अनुसार 57700 रुपये होगी। इसके अलावा अलग से इंक्रीमेंट भी दिए जाएंगे।
कौन कर सकता है अप्लाई?
अगर आप लेडी श्रीराम कॉलेज में टीचिंग के इन पदों पर आवेदन करने वाले हैं तो आपके पास संबंधित विषयों में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, यूजीसी सीएसआईआर नेट भी क्लियर होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों क लिए योग्यता के साथ-साथ अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी वैकेंसी के लिए जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन बिना किसी परीक्षा के सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें अप्लाई
सबसे पहले कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और फिर होम पेज पर पंजीकरण करें। इसके बाद आवेदन पत्र भरें। अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। ध्यान रखें कि आप जो भी जानकारी भरें वह सही हो। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको इसका एक प्रिंटऑउट भी अपने पास रखना होगा।
अंतिम समय में भारी संख्या में आवेदन करने पर ऑफिशियल वेबसाइट पर लोड बढ़ने से अप्लाई करने में समस्या हो सकती है, इसलिए आप लास्ट डेट से पहले ही आवेदन करें।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
