Delhi Traffic Advisory 2026: आगामी गणतंत्र दिवस के आने में अब कुछ दिन बचे हैं। ऐसे में इस खास मौके पर होने वाले परेड को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इसी कड़ी में आज और कल यानी गुरुवार और शुक्रवार को गणतंत्र दिवस परेड के लिए रिहर्सल किया जाएगा।

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और टू-व्हीलर या अपनी कार से ऑफिस जाते हैं या फिर किसी भी काम से अपने घर से बाहर निकलते हैं तो सावधानी जरूर बरतें और ट्रैफिक को लेकर जानकारी जरूर हासिल कर लें।
दरअसल, 77वें गणतंत्र दिवस परेड के लिए आज, गुरुवार और कल शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल होने वाली है। ऐसे में इसके लिए कुछ रास्तों को बंद किया गया है जबकि कुछ रास्तों को डायवर्ट किया गया है। इस संबंध में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक अपडेट भी दिया है। आइए जानते हैं कि फुल डिटेल...
कब से कब तक होगा परेड रिहर्सल?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया है कि 22 जनवरी 2026 को विजय चौक पर होने वाले Beating Retreat Ceremony की रिहर्सल के मद्देनजर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक रहेगी।
ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
- प्रतिबंधित मार्ग - विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ, रायसीना रोड, जनपथ, सी-हेक्सागन के आसपास के रास्ते बंद रहेंगे।
- बचने योग्य मार्ग - तिलक मार्ग, जनपथ, मानसिंह रोड, मध्य दिल्ली की मुख्य सड़कों पर जानें से बचें।
- वैकल्पिक मार्ग - उत्तर से दक्षिण दिल्ली जाने के लिए रिंग रोड और आउटर रिंग रोड
- मेट्रो अपडेट - सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर प्रवेश-निकास सीमित हो सकता है
वैकल्पिक मार्ग
- रिंग रोड
- रिज रोड
- औरोबिंदो मार्ग
- मदरसा टी-पॉइंट
- सफदरजंग रोड → कमाल अतातुर्क मार्ग
- रानी झांसी रोड
- मिंटो रोड
दिल्ली बॉर्डर/मार्ग डायवर्जन
- चिल्ला बॉर्डर - यू-टर्न लेकर एक्सप्रेसवे के रास्ते ईस्टर्न पेरिफेरल (EPE) का उपयोग कर सकते हैं।
- DND टोल प्लाजा - भारी वाहन यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से जा सकते हैं।
- कालिंदी कुंज यमुना - यमुना अंडरपास से डायवर्ट होकर एक्सप्रेसवे का रास्ता अपना सकते हैं।
- यमुना एक्सप्रेसवे - फलेदा कट या जीरो पॉइंट से परी चौक की ओर मुड़कर EPE का रास्ता ले सकते हैं।
मालवाह गाड़ियों की एंट्री बंद
गणतंत्र दिवस परेड के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई गई है। 22 जनवरी 2026 की रात 10 बजे से लेकर 23 जनवरी 2026 को कार्यक्रम समाप्ति तक और 25 जनवरी 2026 की रात 10 बजे से 26 जनवरी 2026 तक गौतमबुद्धनगर से दिल्ली आने वाले तथा अन्य मार्गों से गुजरने वाले सभी मालवाहक वाहन को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications